Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रदर्शनी में श्रीमद्भागवत गीता के सार और हरियाणा व केन्द्र सरकार की उपलब्धियों से युक्त जानकारी समेटे प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ. प्रदर्शनी को पहले दिन हजारों लोगों ने देखा.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 22, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 22 दिसंबर। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 के अंतर्गत जिला स्तरीय गीता महोत्सव पर आर्य कॉलेज के प्रांगण में लगाई गई प्रदर्शनी को पहले दिन हजारों लोगों ने देखा और विस्तार से जानकारी ली। श्रीमद्भागवत गीता के सार के साथ-साथ यह प्रदर्शनी हरियाणा व केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को समेटे हुए है। जिला उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल नेतृत्व में आयोजित गीता महोत्सव 2023 में पहले दिन हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। दर्शकों ने ना केवल प्रदर्शनी का अवलोकन किया बल्कि प्रदर्शनी में लगाए गए पटों पर लिखित जानकारी को गहराई से जाना भी और सराहा भी। प्रदर्शनी में जहां किसानों के खातों में किए गए सीधे भुगतान की जानकारी दी गई है। वहीं हरियाणा में महिलाओं को 9.56 लाख उज्जवला गैस कनेक्शन दिए जाने की जानकारी भी है। इसके साथ-साथ प्रदर्शनी में दिखाया गया है कि हरियाणा में 42 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों के 1.69 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा हैै। हरियाणा में 13 लाख नए घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने की भी जानकारी उपलब्ध है। हरियाणा में योग्यता के आधार पर नौकरी दिए जाने की जानकारी, घर बैठे बीपीएल कार्ड बनने की जानकारी के साथ-साथ सरकारी स्कूलों के बच्चों को साढ़े 5 लाख टेबलेट वितरित किए जाने की जानकारी भी प्रदर्शनी में दिखाई गई है।

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की स्टॉलों पर दी जा रही योजनाओं की जानकारी

पंडाल परिसर में बनाए गए स्टॉल विभिन्न विभागों को अलॉट किए गए हैं। जिन पर बैठे कर्मचारी व अधिकारी  लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। कई अन्य सामाजिक संगठनों के स्टॉल भी लगे हैं जो सामाजिक और अध्यात्मिक जानकारियों लोगों को दे रहे हैं।

Comments