Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शक्ति खटीक समाज कल्याण समिति का चौथा स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 23, 2026 Tags: , , , , ,

-समिति ने शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा व एससी आयोग हरियाणा वाईस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुज्जर को स्मृति चिन्ह भेंट कर व साल पहनाकर किया सम्मानित
-भविष्य की दिशा तय करने व समाज को प्रगति की ओर ले जाने की राह साफ करता है स्थापना दिवस कार्यक्रम: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
-एकता व संगठन की असल ताकत से रूबरू करवाते है स्थापना दिवस कार्यक्रम: विजेंद्र बडग़ुज्जर

BOL PANIPAT , 23 फरवरी। सेक्टर 6 कबीर छात्रावास में शक्ति खटीक समाज कल्याण समिति का चौथा स्थापना दिवस रविवार देर सांय बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। अध्यक्ष करणपाल, उपाध्यक्ष कुलदीप मोगा, महासचिव सुरेन्द्र नरैया महासचिव अमित मूण्डे संगठन मंत्री दीपचंद राणा व खजांची मनीष मोगा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा व हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाईस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुज्जर जी ने शिरकत की। अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर शंकर खटीक उदयपूर, मानसी साखला, कैलाश साखला, ईश्वर बागडी, पूर्व चैयरमेन नगर निगम, दिल्ली से नेतराम ठगेला, अनिल सरवालिया, राज सिह बागडी दिल्ली, डॉ. पवन रूडकी, डॉ. विकास बागडी, कालूराम सोलंकी, सचिन खटीक अलवर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति खटीक समाज कल्याण समिति पानीपत के अध्यक्ष करणपाल ने की तथा मंच का संचालन उपाध्यक्ष कुलदीप मोगा ने किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा व एससी आयोग हरियाणा के चैयरमेन विजेंद्र बडग़ुज्जर का आयोजकों द्वारा गर्म जोशी से पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज हित में शक्ति खटीक समाज कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यो पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र यूवा सचिन खटीक यू -टयूबर रहे।

      समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा व हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाईस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुज्जर ने कहा कि इस प्रकार के समारोह ना केवल समिति द्वारा अतीत की उपलब्धियों को याद करने का मौका होता है, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने और समाज को प्रगति की ओर ले जाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज के संगठन, एकता और विकास के लिए किए जाने वाले कार्यो को मजबूती दी जा सकती है, ताकि समाजहित में समिति अपना शत-प्रतिशत योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि समिति के स्थापना दिवस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट होने का मौका मिलता है, वे एकता व संगठन की असल ताकत को पहचानकर समाज की सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान को भी मजबूत बना सकते है। छोटे शब्दों में कहा जाए तो किसी भी समाज की संस्था के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम लोगों को समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

        इस मौके पर अध्यक्ष करणपाल व उपाध्यक्ष कुलदीप मोगा ने कहा कि शक्ति खटीक समाज कल्याण समिति का एकमात्र उद्देश्य समाज के हित एवं उत्थान के लिए कार्य करना है। जिसके लिए वे समय-समय पर ना केवल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते है, बल्कि अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट कर उनकी सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करते है। ताकि खटीक समाज की आने वाली पीढिय़ों को सामाजिक व राजनीतिक पिछड़ेपन का शिकार ना पड़े। उन्होंने कहा कि शक्ति खटीक समाज कल्याण समिति समाजहित की दिशा में बड़ी ही मजबूती से कार्य कर रही है। इस मौके पर सैंकड़ों की समस्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें महिलाओं की संख्या भी अच्छी रही।

Comments