Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


सरिता नारंग (सेवा अवधि: 1999–2026) एवं अश्‍मा (सेवा अवधि: 2013–2026)—के सेवानिवृत्ति अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 31, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 31 मार्च 2026 को विद्यालय में दो आदरणीय शिक्षिकाओं— सरिता नारंग (सेवा अवधि: 1999–2026) एवं अश्‍मा (सेवा अवधि: 2013–2026)—के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक गरिमामय एवं भावनात्मक समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान धर्मवीर बत्‍तरा , प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , सेक्रेटरी राजेश नागपाल , सोसाइटी सदस्य अरूण बत्‍तरा ,  प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा व उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए दोनों शिक्षिकाओं के योगदान को सराहा। वक्ताओं ने बताया कि सरिता नारंग ने अपने लंबे 27 वर्षों के समर्पण, अनुशासन और आधुनिक शिक्षण शैली से विद्यालय को नई दिशा प्रदान की। अश्‍मा ने अपने कार्यकाल में विद्यार्थियों के शैक्षणिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने अपने संबोधन में दोनों शिक्षिकाओं की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन शिक्षिकाओं द्वारा स्थापित मूल्यों और परंपराओं को विद्यालय सदैव आगे बढ़ाता रहेगा।

समारोह के दौरान विभिन्न शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया। अंत में दोनों शिक्षिकाओं को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

यह समारोह विद्यालय परिवार के लिए एक अविस्मरणीय क्षण रहा, जिसमें सभी ने मिलकर अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments