Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 4 दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेधा एवं करियर गाइडेंस प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में 4 दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। विभिन्न आयोजनों के माध्यम से महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतू प्रयासरत है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा – हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को शिक्षित बनाने के साथ-साथ जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए क्षमतावान बनाना भी है। हम महाविद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभा का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल और मेधा द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेज़ी बोध का विकास और 21सवीं सदी के रोजगार कौशल से परिचय रहा,जिसके माध्यम से विद्यार्थी रोज़गार के अवसरों हेतु बेहतर तैयार हो सकते हैं।

 मेधा संस्था की तरफ से विवेक और सौम्या ने इस कार्यशाला का संचालन किया जिसमें 150 से अधिक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और “लर्निंग बाई डूइंग” के माध्यम से नए कौशलों को सीखा।आयोजन टीम में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की तरफ से डॉ अर्पणा गर्ग, डॉ शर्मिला, प्रो. पवन कुमार, प्रो अजय पाल, प्रो माधवी, प्रो निशा एवं मेधा की तरफ से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पीयूष गुप्ता मौजूद रहे।

Comments