Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


मतगणना आब्जर्वर की उपस्थिति में रेंडमाइजेशन का कार्य सम्पन्न.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at June 3, 2024 Tags: , , , , ,

मतगणना में अधिकारी हौसले के साथ दे  ड्यूटी  : जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया

BOL PANIPAT , 3 जून। लोकसभा चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर जिला सचिवालय के सभागार में सोमवार को मतगणना  आब्जर्वर  व जिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में मतगणना में ड्यूटी देने वालों की सूची का रेंडमाइजेशन किया गया। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि मतगणना के लिए सभी कर्मचारी व अधिकारी मतगणना केन्द्रों पर समय पर पहुंच कर अपनी ड्यूटी को ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना की ड्यूटी में अधिकारी  ड्यूटी  के प्रति निष्ठा बरतेंगे और एक उदाहरण देंगेे। उन्होंने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों निर्देश दिए कि उन्होंने अभी तक जिम्मेदारी से सभी को साथ लेकर मतदान के इस पर्व को शानदार बनाया है व आम नागरिक को वोट के प्रति जागरूक किया है।
उन्होंने सभी का मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर हौसला बढ़ाया व अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एडीसी एवं पानीपत शहरी विधानसभा के एआरओ डॉ. पंकज, सहायक रिटर्निंग अधिकारी मनदीप सिंह, अमित कुमार, ज्योति मित्तल, सीटीएम टीनू पोसवाल, निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा के अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments