Monday, June 8, 2026
Newspaper and Magzine


आधार केन्द्र की शुरूआत से आमजन को मिलेगा लाभ व कौशल विकास के तहत कम्पयूटर प्रशिक्षण युवक-युवतियों के लिये आज समय की जरूररत: हरियाणा रैडक्रास महासचिव डा0 सुनील कुमार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 8, 2026 Tags: , , ,

67 प्रशिक्षुओं को कम्पयूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, लगभग 20 रक्तदाताओं को प्रंषसा पत्र तथा आमजन की सुविधा हेतु आधार केन्द्र का महासचिव  डा0 सुनील कुमार द्वारा किया गया उद्घाटन:- गौरव राम करण

BOL PANIPAT , 8 जून। जिला रैडक्रास सोसाईटी, पानीपत के परिसर में सोमवार को हरियाणा रैडक्रास महासचिव डा0 सुनील कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि जिला रैडक्रास सोसाईटी, पानीपत के प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और कम्प्यूटर प्रशिक्षण कर रहे प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरण समारोह में शिरक्त की और आमजन की सुविधा को देखते हुये आधार केन्द्र की शुरूआत की। इस दौरान सचिव, गौरव रामकरन ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया, जिस दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द, ब्लड बैंक इंचार्ज डा0 पूजा सिंघल सहित अन्य स्टाफ सदस्य व स्वंयसेवक मौजूद रहे।

हरियाणा रैडक्रास महासचिव डा0 सुनील कुमार ने कहा कि रैडक्रास का उदेश्य प्रत्येक स्तर पर जरूरतमंद व गरीब व दिव्यांगजनों को सहायता पहुंचा कर उन्हें समर्थ बनाना है, ताकि वह लोग भी समाज के साथ जुड़ सकें। उन्होनें कहा कि हरियाणा रैडक्रास सोसाईटी द्वारा लेबर विभाग हरियाणा के सहयोग प्रत्येक जिला रैडक्रास शाखाओं में आधार केन्द्र खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में आज जिला रैडक्रास शाखा, पानीपत के परिसर में आमजन की सुविधा को देखते हुये आधार केन्द्र की शुरूआत की। आधार केन्द्र में जिला पानीपत से कोई भी व्यक्ति अपने आधार कार्ड से संबधित सुविधाऐं जिनमें नया आधार कार्ड व आधार कार्ड से संबधित त्रुटियों को दूर करना व अपडेट करने जैसी सभी प्रकार की सुविधाएं प्रतिदिन सोमवार से शुक्रवार तक आमजन के लिए रैडक्रास भवन में उपलब्ध रहेगी।

इस दौरान रैडक्रास से जुड़े लगभग 20 स्वयंसेवकों/स्टाफ सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा रैडक्रास बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरियाणा रैडक्रास महासचिव डा0 सुनील कुमार ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। मानव रक्त ही दूसरे जरूरमंद व्यक्ति के काम आ सकता है। रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं। उन्होनें आमजन से अपील की कि वह जरूरतमंद, गरीब, बीमार व असहाय लोंगों की मदद के लिये आगे आये और समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दें। है। इस अवसर पर हरियाणा रैडक्रास महासचिव डा0 सुनील कुमार द्वारा पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कम्पयूटर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 67 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये और उन्होनें कहा कि कौशल विकास से युवक-युवितयों को सर्वागिण विकास संभव है। इस दौरान ब्रिजमोहन शर्मा व भूपेन्द्र सागू द्वारा दी गई दो ट्राली को हरियाणा रैडक्रास महासचिव डा0 सुनील कुमार द्वारा रक्तबैक को समर्पित की गई।  

सचिव गौरव राम करण ने रैडक्रास भवन में चलाई जा रही गतिविधियां जिसमें रैडक्रास रक्त बैंक, कम्पयूटर प्रषिक्षण केन्द्र, टी.आई. प्रोजैक्ट, वन स्टाप सैंटर, लाईब्रेरी, प्राथमिक सहायता व गृह परिचर्या प्रषिक्षण इत्यादि बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। हरियाणा रैडक्रास महासचिव डा0 सुनील कुमार द्वारा भवन में चलाई जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया गया और भूरि-भूरि प्रंशसा करते हुए कहा कि उपायुक्त एंव प्रधान, जिला रैडक्रास सोसाईटी डॉ0 हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में रैडक्रास पानीपत युवाओं, गरीब व जरूरमंद व्यक्तियों/महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। उन्होनें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि रैडक्रास समाज सेवा का बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है, इसलिये हमें पूर्ण लग्नता के साथ कार्य करना चाहिये। इस दौरान स्टाफ सदस्य लाल चन्द, अमित कुमार व आर.सी.आई.टी. निदेशक डॉ0 सोनू सिंह, प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया शर्मा, प्रदीप, प्रौजैक्ट मैनेजर सुदेश कुमारी, सुनील कुमार सहित कार्यालय के सभी कर्मचारीगण व स्ंवयसेवक मौजूद रहे।32

Comments


Leave a Reply