Saturday, June 13, 2026
Newspaper and Magzine


गांधी ग्लोबल फैमिली (जीजीएफ) के महासचिव ने 15वें उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 17, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : नई दिल्ली, गांधी ग्लोबल फैमिली (जीजीएफ) के महासचिव, एवं पानीपत के वरिष्ठ एडवोकेट राम मोहन राय ने एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण में भारत के 15वें उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट में जीजीएफ की वैश्विक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही पानीपत के ऐतिहासिक महत्व और औद्योगिक प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
राम मोहन राय ने उपराष्ट्रपति महोदय को अपनी 9 प्रकाशित पुस्तकों की प्रतियां, गांधी ग्लोबल फैमिली का ब्रोशर तथा महात्मा गांधी की 1946 में ऐतिहासिक नोआखाली यात्रा के दौरान ली गई प्रसिद्ध तस्वीर भेंट की। यह तस्वीर महात्मा गांधी के अहिंसा और शांति के संदेश को दर्शाती है, जो आज भी प्रासंगिक है।
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने से इस भेंट को अत्यंत सौहार्दपूर्ण बताया और जीजीएफ की वैश्विक स्तर पर गांधीवादी मूल्यों के प्रचार-प्रसार की सराहना की। उन्होंने गांधी ग्लोबल फैमिली के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद जी तथा गांधी ग्लोबल फैमिली की पूरी टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं एवं सादर प्रणाम भेजे।

Comments