Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


महिला थाना प्रभारी ने एनएसएस कैंप में महिला कैडेट्स को महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 16, 2026 Tags: , , , , ,

-गलत महसूस होने पर विरोध दर्ज कराए, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर: इंस्पेक्टर रेखा

BOL PANIPAT, 16 जनवरी: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेत्रत्व में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने आईबी पीजी कॉलेज में चल रहे एनएसएस कैंप में महिला कैडेट्स को महिला विरूध अपराध और सुरक्षा संबंधी अधिकारों के बारे जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक कर दुर्गा शक्ति एप की जानकारी देने के साथ साइबर अपराध से बचाव के गुर बताए।

बेटियों को महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उनके साथ घटीत होने वाले अपराधों की रोकथाम और आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जागरूक्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने महिला कैडेट्स को कहा कि उनके साथ कोई गलत तरिके से व्यवहार करता है तो तुरंत उसकी शिकायत पुलिस को दें। किसी भी कीमत पर गलत बर्दाश्त न करें। गलत करने वालें का शुरू में विरोध करें, इससे उसका मनोबल नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों को लेकर पुलिस संवेदनशील है। कानून में इन अपराधों को लेकर कठोर नियम व सजा का प्रावधान है। इसलिए अपने भविष्य को सुरक्षित रखते हुए इनसे बचें व अन्य लोगों को भी इस प्रकार के अपराधों से बचाएं। पुलिस सदैव सुरक्षा के लिए तत्पर है।

गुड टच, बैड टच, सेल्फ डिफेंस व दुर्गा शक्ति एप के बारे बताया

इंस्पेक्टर रेखा ने इसके साथ ही छात्राओं को बैड टच, गुड टच व सेल्फ डिफेंस के बारे भी जानकारी दी और दुर्गा शक्ति एप के बारे में बताया। छात्राओं को बताया गया कि स्कूल, कॉलेज के बाहर दुर्गा शक्ति की टीमें निरंतर गश्त पर रहती है। किसी भी प्रकार की समस्यां होने पर आप उनसे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती है। छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप अपने या परिजनों के फोन में इनस्टॉल करके उसका प्रयोग करने की आहवान किया और महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 और डॉयल 112 के बारे विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निजी जानकारी साझा न करे

इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि अपनी नीजी जानकारी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा न करें। यदि उनके साथ साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

Comments