Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जॉब फेयर का प्रमुख उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें निज व औद्योगिक क्षेत्र से जोडऩा: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 26, 2025 Tags: , , , , ,

-करनाल में लगेगा 30 अगस्त को मेगा जॉब फेयर, 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

-जिले से जाएंगे 1000 युवा

-युवा पूरी तैयारी के साथ जॉब फेयर में करें शिरकत

BOL PANIPAT , 26 अगस्त। जिला सचिवालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में 30 अगस्त को करनाल के मंगल सेन सभागार में आयोजित किये जा रहे मेगा जॉब फेयर को लेकर उपायुक्त ने जिले के सभी महाविद्यालयो के विद्यार्थियों को इस मेगा इवेंट का लाभ उठाने के लिए कहा।

  उपायुक्त ने बताया कि 30 अगस्त को शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी, पंजाब व हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में करनाल के मंगलसेन सभागार में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

      उपायुक्त ने बताया कि जॉब फेयर में करीब 2000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन में 35 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। युवाओं को इस अवसर का लाभ मिल सके इसको लेकर अच्छे व होनहार बच्चों को इसमें पूरी तैयारी के साथ जाना चाहिए।

  उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के 1000 से ज्यादा बच्चे भागीदारी करेंगे व हर कॉलेज से बच्चों के लिए जाने की व्यवस्था की गई है। इसको लेकर सभी एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  उपायुक्त ने बताया कि मेगा जॉब फेयर का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें निजी व औद्योगिक क्षेत्र से जोडऩा है। उपायुक्त ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा। इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा के अलावा समालखा, इसराना, बापौली और पानीपत कॉलेज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments