Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


वर्ल्ड फ़र्स्ट एड दिवस मनाया गया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में वर्ल्ड फ़र्स्ट एड दिवस मनाया गया | इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में शशिकला, रेड क्रॉस प्रवक्ता ने शिरकत की | इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अजय कुमार गर्ग के कर कमलों से हुआ | कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि CPR ट्रेंनिंग प्रत्येक विद्यार्थी के लिए जरूरी है क्योंकि कई बार आपातकालीन स्थिति में CPR से मनुष्य की जान बचाई जा सकती है | रेड क्रॉस पानीपत के सचिव श्री गौरव रामकरण और जिला प्रशिक्षण अधिकारी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ |

इस अवसर पर मुख्य वक्ता रेड क्रॉस शशि कला ने बताया कि यदि मनुष्य को बी.पी. कम या ज्यादा हो जाता है तो उसका प्राथमिक समाधान के बारे में जानकारी दी | इतना ही नहीं यदि सड़क दुर्घटना में मनुष्य बेहोश हो जाता है तो उसे CPR देकर बचाया जा सकता है | हार्ट अटैक और हार्ट फ़ैल में भी CPR देनी चाहिए | इस प्रकार हम डॉक्टर के पास ले जाने से पहले मनुष्य का प्राथमिक उपचार CPR से कर सकते हैं | मंच का सुंदर संचालन डॉ. स्वाति पुनिया ने किया और धन्यवाद व्यक्त प्रो. खुशबू ने किया | डॉ. जोगेश YRC प्रभारी ने बताया कि CPR ट्रेंनिंग सीख कर मनुष्य को प्राथमिक उपचार दे सकता है |

Comments