राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतू लेन के नियमों का उंल्लघना करने वाले 278 भारी वाहनों के किए चालान
-इसके अलावा अंडर एज ई-रिक्शा व स्कुटी चलाते पाए गए 3 के चालान किए
BOL PANIPAT :24 अगस्त 2023, पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक हाइवे करनाल हरदीप सिंह दून के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतू व आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार को विशेष चैकिंग अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेन के नियमों का उंल्लघना करने वाले 278 भारी वाहनों के चालान किये। इसके अलावा अंडर एज ई-रिक्शा व स्कुटी चलाते पाए गए 3 के वाहनों के भी चालान किए।
विशेष अभियान के तहत जिला यातायात पुलिस द्वारा जिला में दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा के पास, पुलिस लाइन, फ्लाई ओवर, बाबरपुर ट्रैफिक थाना पेप्सी पुल के पास एक साथ विशेष टीमें तैनात कर यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले भारी वाहनों को रोक चालान कर कार्रवाई अमल में लाई गई। अभियान सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक चलाया गया।
बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि हाइवे पर अधिकतर दुर्घटनाएं गलत लेन पर चलने वाले भारी वाहनों से होती है। भारी वाहन ओवर स्पीड के साथ ही अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में चल रहे है। भारी व गति प्रतिबंधित वाहनों को अपनी निर्धारित गति सीमा व बाई लेन में चलाएं। यदि कोई भी वाहन चालक मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाई लेन में ना चलकर नियम की उल्लघंना करता है तो उसका चालान किया जाएगा। नियमों को ना मानने की वजह से हादसे हो रहे है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा इसी क्रम में भारी वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने व पालना सुनिश्चित करवाने हेतु ट्रांस्पोर्टरों के साथ युनियनों में गोष्ठी का आयोजन कर ड्राइवरों को जागरूक भी किया जा रहा है।

Comments