जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य: ऋषिपाल रावल
BOL PANIPAT , 26 दिसंबर। समालखा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, 9, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17 से संबंधित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा नेता ऋषिपाल रावल ने शिरकत की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण कर पात्र लोगों को मौके पर ही सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिलाया। इस मौके पर उनके साथ राम भतेरी रावल, पीतांबर रावल इत्यादि उपस्थित रहे।

ऋषिपाल रावल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को गरीब वंचित लोगों को घर द्वार पर ही लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना है। मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ी गरीब वंचित पात्र नागरिकों को मौके पर ही उनका हक दिलवा रही है।
उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे बल्कि आनलाइन व्यवस्था से उन्हें घर बैठे ही लाभ मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड के द्वारा 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले गरीब परिवार का 5 लाख रुपये तक फ्री इलाज किया जा रहा है और गरीब परिवारों के लिए 5 साल और सरकार ने फ्री राशन के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है।

Comments