Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


अवशेष प्रबंधन के तहत कृषि यत्रों का पुन: भौतिक सत्यापन  6  व 7 मई को: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 2, 2025 Tags: , , , , ,

-किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन करने के लिये सरकार कृषि यंत्रो पर देती 50 फीसदी अनुदान राशि  

BOL PANIPAT , 2 मई। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान रखते हुए कृषि संबंधी अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। किसानों को इनका सीधे तौर पर लाभ पहुंच रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में फसल अवशेष प्रबंधन के तहत कृषि यत्रों का पुन: भौतिक सत्यापन दिनांक 6 मई मंगलवार व 7 मई बुधवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन करने के लिये कृषि यंत्रो पर 50 फीसदी अनुदान राशि दी जाती है। फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2024-25 के तहत 70 फीसदी अनुदान के लिए कृषि यत्रों का भौतिक सत्यापन 30 जनवरी 2024 को हो गया था और जिनकी अनुदान राशि 1 लाख से ज्यादा है उन कृषि यंत्रो का 30 फीसदी अनुदान राशि के लिए स्कीम की दिशानिर्देशानुसार पुन: भोतिक सत्यापन किया जायेगा।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक आत्माराम ने बताया कि बेलिग मशीन और हे रेक मशीन का भौतिक सत्यापन 6 मई मंगलवार को व सुपर सीडर मशीन का भोतिक सत्यापन 7 मई बुधवार को किया जायेगा।
विदित रहे कि किसानो द्वारा 4 अगस्त तक इन यंत्रो के लिये विभाग के पोर्टल पर अप्लाई किया गया था और किसानो द्वारा यंत्र खरीद करके 30 सितंबर तक पोर्टल पर बिल भी अपलोड कर दिये गये थे।
कृषि विभाग उपनिदेशक ने बताया कि कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया जाना है। उन्होंने बताया कि किसानो द्वारा खरीदे गए उन यंत्रो का भौतिक सत्यापन 6 मई मंगलवार को बेलर व हे रेक और 7 मई बुधवार को सुपर सीडर नई अनाज मण्डी स्थित विभाग के कार्यालय प्रागंण में गठित टीम द्वारा किया जायगा।

Comments