मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण की अवधि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी 2022 कर दी गई है।
BOL PANIPAT , 10 फरवरी। किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने हेतू अपनी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य है। पोर्टल पर पंजीकरण की अवधि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी, 2022 कर दी गई है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने किसानों से अपील की है कि वे पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटफसलडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर अपनी रबी की फसलों का पंजीकरण अवश्य करवाएं। फसलों के पंजीकरण हेतू परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है।
उपायुक्त ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसान कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 अथवा जिला कृषि उप निदेशक व सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए किसान वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर भी लॉगिन कर सकते हैं।

Comments