Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का परिणाम शानदार रहा.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 12, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने इस उपलब्धि पर बच्चों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस शानदान परिणाम का श्रेय अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की कठिन मेहनत को दिया और कहा कि जहाँ बच्चे खेल क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल की छाप छोड़ रहे हैं, वही शिक्षा के क्षेत्र में भी स्कूल का नाम बुलंदियों पर पहुँचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा बारहवीं के लिए 259 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें स्कूल की
TOPPER विज्ञान संकाय से आशी पांचाल 96.6 % रही। विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान पर आशी पांचाल- 96.6%, द्वितीय स्थान पर- भूमिका 95.4%, तृतीय स्थान पर- नैन्सी 94% (विज्ञान संकाय चिकित्सा क्षेत्र) एवं चौथे स्थान पर आयुश कुमार 93.2% (विज्ञान संकाय) रही। कला संकाय में प्रथम स्थान पर खुशी 92 .4% एवं वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान पर समीर 91.4% पर रहें। विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान पर आशी पांचाल- 96.6%, द्वितीय स्थान पर-भूमिका 95.4% रही।

विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान पर (चिकित्सा क्षेत्र) में प्रथम स्थान पर- नैन्सी 94% रही। कला संकाय में प्रथम स्थान पर खुशी 92 .4%रही। वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान पर- समीर 91.4% पर रहें। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी बच्चों एवं अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी और सभी को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में इसी प्रकार प्रसिद्धि प्राप्त करके जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपना शुभाशीष दिया। इस अवसर पर सुपरवाइजरी हैड अमिता सिंह, नीलम शर्मा, प्रवीन शर्मा, मंजू गुप्ता एवं अध्यापकगण और बच्चे मौजूद रहे ।

Comments