Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 27, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर “स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी” द्वारा 26 जनवरी की रात शहर के जी.टी. रोड साइट क्षेत्र में आयोजित सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के बीच दवाइयां, गर्म चाय और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान 150 से अधिक जरूरतमंद व्यक्तियों को राहत प्रदान करने की  कोशिश की गई।जिससे उनके चेहरों पर खुशी देखी जा सकी।

स्माइल फाउंडेशन की अध्यक्षा सुनीता सिवाच ने इस अवसर पर कहा “हमारा उद्देश्य गणतंत्र दिवस को केवल राष्ट्रीय पर्व तक सीमित न रखते हुए इसे इंसानियत का पर्व बनाना है। इस सेवा कार्यक्रम ने हमें समाज के वंचित वर्ग के साथ जुड़ने का अवसर दिया। हम सभी से अपील करते हैं कि वे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का हिस्सा बनें।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के स्वयंसेवकों का सहयोग रहा ।स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्यों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर विपुल धीमान,राहुल कुमार,विनय मलिक, यशिका प्रमोद शर्मा मौजूद रहे 

Comments