Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


-नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 3, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 अक्तूबर 2024, हथवाला चौकी पुलिस ने राक्सेहडा गांव में नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी को बुधवार देर शाम सिंबलगढ़ गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रवीन उर्फ सुवीन निवासी राक्सेहडा के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

हथवाला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कुछ दिन पहले नाबालिग ने उसको गाली गलौच कर दी थी। गाली गलौच की रंजिश रखते हुए आरोपी ने नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

-यह है मामला

थाना समालखा की हथवाला चौकी में राक्सेहडा गांव निवासी सुखदेव पुत्र जंगीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह दो बच्चों का पिता है। बड़ा बेटा 12 वर्षीय हरविंदर 1 अक्तूबर को देर शाम करीब 9 बजे गांव में रामलीला देखने के लिए गया था। जहा पर गावं निवासी प्रवीन उर्फ मोनू के साथ हरविंद्र की कहासुनी हो गई। प्रवीन उर्फ मोनू ने हरविंदर के पेट में चाकू मार दिया। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल बेटे हरविंदर को पानीपत पार्क अस्पताल में लेकर गया। जहा पर बेटे का इलाज चल रहा है। सुखदेव की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी

Comments