एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का शानदार आगाज
–युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा सरकार द्वारा प्रायोजित यह कार्यक्रम
–परिश्रम सफलता का आधार है युवाओं की राष्ट्र निर्माण में सर्वोपरि भूमिका : प्रमोद विज विधायक पानीपत (शहरी)
BOL PANIPAT , 03 नवम्बर. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा सरकार द्वारा प्रायोजित तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का शानदार आगाज हुआ जिसका उदघाटन माननीय विधायक पानीपत (शहरी) प्रमोद विज ने किया । यह कार्यक्रम जिला युवा महोत्सव समिति अध्यक्ष और उपायुक्त पानीपत डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में हो रहा है । महोत्सव में युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों का मंच प्रदान कर संस्कृति के युवा निर्माण का उद्देश्य है । नोडल अधिकारी, आईटीआई पानीपत के प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार ने संयोजक के रूप में शिरकत की । मेहमानों का स्वागत प्रधान दिनेश गोयल, डॉ. कृष्ण कुमार और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने पौधा-रोपित गमले भेंट करके किया । मंच संचालन डॉ संतोष कुमारी ने किया । इस अवसर पर जिले के तकनिकी, शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संस्थानों के 15 से 29 आयु वर्ग के सैकड़ों विद्यार्थियों ने इस उत्सव में भाग लिया । प्रथम दिवस फोक डांस जनरल, फोल्ग सोंग (ग्रुप), कविता और कहानी लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । दूसरे दिन पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला और इंस्ट्रुमेंटल संगीत का आयोजन किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा ।
प्रमोद विज विधायक पानीपत (शहरी) ने कहा कि एक शिक्षक न केवल एक छात्र के जीवन में बल्कि सभी क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । एक शिक्षक जानता है कि सभी में सफल होने की क्षमता समान नहीं होती है और इसलिए वह अपने प्रत्येक छात्र की क्षमता को देखता है और अपने सभी छात्रों को उसके अनुसार सीखने में मदद करता है । प्रत्येक शिक्षक छात्र को अपना रास्ता चुनने में मदद करता है । शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है । शिक्षक अपने छात्र को अच्छे और बुरे, धर्म और बुराई, सम्मान और अपमान के बीच का अंतर स्पष्ट रूप से समझाता है । शिक्षक हमेशा अपने छात्रों को शिक्षा का लक्ष्य समझाते हैं । एक अच्छे शिक्षक का अपने छात्रों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है । उन्होंने कहा कि साहित्य, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं का व्यक्तित्व-चरित्र विकास हो, उनमें आत्मबल- संकल्प-संचार हो हरियाणा सरकार ऐसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से यह प्रयास कर रही है । उन्होंने यह भी कहा कि सन 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है ।
डॉ कृष्ण कुमार ने कहा डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि जिला युवा महोत्सव इस जिले में 15 से 29 वर्ष के युवाओं को उनके कला-प्रतिभा प्रदर्शन का उपयुक्त मंच प्रदान करेगा । उसमें विजेता छात्र-छात्राओं के लिए आकर्षक परितोषों का प्रावधान है । इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं के शिक्षेत्र विकास के लिए आवश्यक है । उन्होंने वर्तमान समय में उद्यमिता की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला ।
दिनेश गोयल प्रधान ने कहा कि मंचीय प्रस्तुति आसान कार्य नहीं है । इसके लिए निरंतर साधना-अभ्यास के माध्यम से परिपक्वता आवश्यक है । प्रत्येक व्यक्ति को ईश्वर प्रदत्त अपने किसी भी एक प्रतिभा/योग्यता के क्षेत्र में प्रयास के माध्यम से स्वयं को विकसित करना चाहिए ।
डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि युवा विकसित भारत की नींव है क्योंकि युवा ऊर्जा, नवाचार और कौशल के साथ देश के भविष्य का निर्माण करते हैं । वे ही तो है जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे और जिसके लिए सरकार युवाओं को सशक्त बनाने, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है ।
निर्णायक मंडल की भूमिका में अपने-अपने क्षेत्र से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया ।
आज चार में से हुई दो प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं और दो प्रतियोगिताएं पूर्ण रूप से कल सम्पन्न होगी ।
Story Writing
कशिश, एस.डी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत – प्रथम
मुस्कान, अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, पट्टीकल्याणा – द्वितीय
तन्नु, एस.डी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत – तृतीय
Poetry Writing
सुमरण, एस.डी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत – प्रथम
दिव्या, आर्य कॉलेज, पानीपत – द्वितीय
जिज्ञासा, देश बंधू गुप्ता राजकीय कॉलेज, पानीपत – तृतीय

Comments