Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


विजय जैन को 101 मीटर की पगड़ी पहनाकर दिया सम्मान

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 22, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT, पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी विजय जैन ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत आज गांव काबड़ी, बडोली, आसन कला, नांगल खेड़ी, एकता विहार कॉलोनी, अशोक विहार कॉलोनी, दलबीर नगर, और मोतीराम कॉलोनी में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। सभी स्थानों पर विजय जैन का हजारों की संख्या में लोगों ने भव्य स्वागत किया। ट्रैक्टरों और मोटरसाइकिलों के काफिलों के साथ जुलूस निकाले गए, और कॉलोनियों में फूलमालाओं, ढोल नगाड़ों, और आतिशबाजियों के साथ समर्थन जताया गया।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा, “मैं राजनीति में धन कमाने के लिए नहीं आया हूँ। भगवान ने मुझे सब कुछ दिया है, कुछ लोग राजनीति में सिर्फ धन कमाने और कोठियां बनाने के लिए आए हैं। मैं राजनीति को समाजसेवा के रूप में देखता हूँ। आप 5 अक्तूबर को सेब के निशान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे भारी समर्थन दें और मैं आपका भाई और बेटा बनकर 5 साल तक निस्वार्थ सेवा करूंगा।”

इस अवसर पर गांव आसन कला के सरपंच सोनू अनेजा ने कहा, “विजय जैन एक सच्चे समाजसेवी हैं और वे ही इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।” उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि 5 अक्तूबर को सेब के निशान पर मोहर लगाकर विजय जैन को विजयी बनाएं।

कई अन्य प्रमुख ग्रामीण नेताओं जैसे सुभाष रावल, पूर्व सरपंच रामचंद्र, और दिलबाग वाल्मीकि ने भी विजय जैन को अपना समर्थन दिया। विजय जैन की कोर कमेटी भी अब मैदान में उतर चुकी है। अजय सिंगला और अन्य सदस्य गली-गली और गांव-गांव घूमकर भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान कर रहे हैं और विजय जैन को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

इसके साथ ही, सर्व समाज एकता मंच ने भी विजय जैन को समर्थन दिया। मंच के प्रधान भाई रतन शर्मा ने जैन को 101 मीटर की पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और कहा, “हम विजय जैन के समर्थन में दिन-रात एक कर देंगे और उन्हें इस चुनाव में विजय दिलाएंगे।”

विजय जैन का यह जनसैलाब क्षेत्र के अन्य प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरा है और ग्रामीण हलके में बदलाव की लहर तेजी से फैल रही है।

Comments