आईबी महाविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग द्वारा यूट्यूब चैनल लॉन्च किया गया।
BOL PANIPAT : आईबी महाविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग द्वारा यूट्यूब चैनल लॉन्च किया गया। इस चैनल को प्रबंधन समिति के सदस्य श्री रमेश नागपाल द्वारा लॉन्च किया गया । इस चैनल का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बदलती हुई परिस्थितियों को देखते हुए कि कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे | इस यूट्यूब चैनल पर बी.एस.सी. मेडिकल और बी.एस.सी. बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए बॉटनी, जूलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी के प्रैक्टिकल और थ्योरी से संबंधित वीडियो उपलब्ध है । इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है इससे बहुत सारे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा । इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इन गतिविधियों से न केवल विद्यार्थी लाभान्वित होंगे उनके साथ साथ प्राध्यापकों के अंदर भी आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी । वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह और प्राणी विभागाध्यक्ष प्रो.पवन कुमार ने कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है और आगे भी हम ऐसे वीडियों चैनल पर अपडेट करते रहेंगे । इस चैनल का नाम बायोसाइंस आईबी कॉलेज के नाम पे रखा गया है। इस चैनल पर डिपार्टमेंट के सभी प्राध्यापकों की वीडियो उपलब्ध है । इस अवसर पर प्रो. अन्जुश्री, प्रो. रजनी, प्रो. मोनिका, प्रो. भावना व प्रो. किरण मौजूद रहे |

Comments