Friday, September 11, 2026
Newspaper and Magzine


पीकेजी ग्रुप ने किया ऑनलाइन पाइथन वर्कशॉप का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 28, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पीकेजी कॉलेज मडलौदा, पानीपत में मंगलवार को ऑनलाइन वर्कशॉप ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन वर्कशॉप ड्राइव में छात्रों को पाइथन प्रोग्रामिंग का बेसिक्स से एडवांस लेवल तक का ज्ञान कराया गया। इस वर्कशॉप के मुख्य वक्ता डा.  राजेंद्र कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय सोनीपत थे। उन्होंने 3 घंटे सभी छात्रों को विजुअल ग्राफिक्स के माध्यम से कांसेप्ट का ज्ञान कराया। सभी 62 छात्रों को एक नया अनुभव हुआ और उनके करियर में नई उपलब्धि जुड गई।

डा. दिनेश कुमार राजोरिया, डायरेक्टर और प्रोफेसर नीरज कुमार, डीन एकेडमिक्स ने प्रारंभ में सभी छात्रों को प्रेरित किया और अंत तक पूरी वर्कशॉप लगाने का जोश भरा। सभी वर्कशॉप अटेंड करने वाले छात्रों को प्रामाणिक सर्टिफिकेट्स भी प्रदान किए गए। इस वर्कशॉप में रितेश, निशा आदि उपस्थित रहे।

Comments