घर से 21.50लाख रूपए चोरी की वारदात का महज 36 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT, 14 मार्च : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेत्रतृव में थाना समालखा पुलिस ने गढ़ी छाजू गांव में हुई 21.50लाख रूपए चोरी की वारदात का महज 36 घंटे में खुलासा कर शुक्रवार शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहतक के किलोई गांव निवासी दिनेश व महेंद्रगढ़ के डेरोली गांव निवासी नवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गढ़ी छाजू गांव से गिरफ्तार किया।
थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुलशन ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वे दोनों गुरूग्राम में अलग अलग कंपनी में काम करते है और वही किराये पर कमरा लेकर रहते है। दोनों की करीब 8 साल से दोस्ती है। आरोपी दिनेश को पैसों की जरूरत थी। आरोपी दिनेश ने यह बात साथी आरोपी नवीन को बताई और दोनों ने मिलकर चोरी की साजिश रची और 12 मार्च की देर रात एक बाइक पर सवार होकर समालखा क्षेत्र में पहुंचे। दोनों ने मिलकर यहा गढ़ी छाजू गांव में घर में उक्त नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुलशन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिवार फांदकर घर में घुसते व निकलते दिख रहे है। आरोपियों ने अपने मुंह को कपड़े से ढका हुआ था। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों ने गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।
यह है मामला
थाना समालखा में गढी छाजू गांव निवासी मोहित पुत्र संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सप्लीमेंटस और आयुर्वेदिक मेडिशन का व्यवसाय करता है। उसने एक दुकान की रंजिस्टरी करवाने के लिए 21.50लाख रूपए घर में बैड के अंदर थेले में रखे था। 12 मार्च को सुबह उठा तो कमरे में सामान बिखरा था। उसने बैड खोलकर देखा रूपयों का थैला नहीं मिला। अज्ञात चोर रात के समय घर से उक्त नकदी चोरी कर ले गए। थाना समालखा में मोहित की शिकायत पर बीएनएस की धारा 331(4) 305 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments