Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


हरपाल ढांडा ने मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतर्जातीय विवाह शगुन योजना के तहत 21 जोड़ों को चेक वितरित किए।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 2, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 2 मई। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने शुक्रवार को अंत्योदय भवन में मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतर्जातीय विवाह शगुन योजना के तहत 21 जोड़ों को चेक वितरित किए।
      उन्होंने कहा कि यह योजना समाज में समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करना और बेटियों की शादी में आर्थिक चिंताओं को कम करना है।
       हरियाणा सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों की बेटियों और दिव्यांगजन की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से यह शगुन योजना संचालित की जा रही है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और बेटियों के विवाह के लिए प्रोत्साहन देने का एक सराहनीय प्रयास है।
       जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग की ओर से यह योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत हरियाणा राज्य के स्थाई निवासी अनुसूचित जाति के लडक़ा/लडक़ी से गैर अनुसूचित जाति के लडक़ा/ लडक़ी द्वारा विवाह करने पर अनुसूचित जाति के लडक़ा/लडक़ी अपने गृह जिले में अपना फार्म भरकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उस जोड़े को ढाई लाख की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाती है। जिसमें से 1 लाख 25 हजार संयुक्त रूप से खाते में तथा 1 लाख 25 हजार की एफडी 3 साल के लिए दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया के लिए प्रार्थी को हरियाणा सरकार की ऑनलाइन वेबसाइट सरलहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर अपना आवेदन अपलोड करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिला पानीपत में अब तक 121 जोड़ों को 3 करोड़ 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि का लाभ दिया गया है।

Comments