Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


वेस्ट कारोबारी पर गंडासी से जानलेवा हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 10 मार्च : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में सीआईए वन पुलिस टीम ने विकास नगर में वेस्ट कारोबारी पर गंडासी से जानलेवा हमला करने मामले में तीसरे आरोपी को सोमवार शाम को सेक्टर 18 से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास नगर निवासी साहिल के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे अपने दो साथी आरोपियों राहुल व लवी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने चमारियां रोहतक हाल विकास नगर निवासी आरोपी राहुल तथा सिवाह हाल विकास नगर निवासी लवी को बीते शनिवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया था वर्ष 2025 में मनीष ने उसके साथ मारपीट की थी। मामले में कॉलोनी के लोगों ने समझौता करवा दिया था। मनीष अब कॉलोनी में लोगों को मारपीट की बातें बताकर उसका मजाक उड़ाता था। उसने इसी बात की रंजिश रखते हुए अपने साथी साहिल व लवी के साथ मिलकर 3 मार्च को कॉलोनी में मनीष पर गंडास से हमला कर चोट मारी। पुलिस ने रविवार को आरोपी राहुल व लवी को माननीय न्यायायल में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन गंडास व एक बाइक बरामद कर मंगलवार आरोपी राहुल व लवी को रिमांड अवधी पूरी होने पर व आरोपी साहिल को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में निर्मला पत्नी रामनिवास निवासी शामड़ी सोनीपत हाल विकास नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसके दो बेटे है। छोटे बेटे मनीष ने घर के नजदीक वेस्ट कपड़ों का गोदाम कर रखा है। 3 मार्च को शाम करीब 5रू30 बजे मनीष गोदाम के गेट पर खड़ा था। तभी राहुल, साहिल, लवी व इनके अन्य कई साथी वहा आए और पुरानी रंजिश रखते हुए इन सभी ने मिलकर मनीष को जान से मारने के लिए गंडासियों से हमला कर दिया। उसने व पड़ोसियों ने आकर मनीष को आरोपियों से बचाया। सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। वे मनीष को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मनीष की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने मनीष को इलाज के लिए प्रेम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में निर्मला की शिकायत पर बीएनएस की धारा 118, 110, 351(3), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments