अच्छा होता कि मेयर अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए अधिकारी को अपने कार्यालय में बुलाकर निर्देश देती : धर्मपाल गुप्ता
BOL PANIPAT : कांग्रेस नेता धर्मपाल गुप्ता ने जारी एक बयान में कहा कि आज उनको बड़ा दुख हुआ कि जब उन्होंने देखा कि पानीपत की मेयर अवनीत कौर व पूर्व मेयर तथा सभी पार्षद व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मिलकर नगर निगम कमिश्नर कार्यालय में गए और गोवंश बारे आम आदमी की तरह अपनी बात रखते हुए गिडगिडाने लगे.
गुप्ता ने कहा कि यह पानीपत की जनता का अपमान है कि जनता द्वारा चुनी हुई मेयर व पार्षद आम आदमी की तरह एक अधिकारी से जाकर के मिले और जनहित के काम के लिए गिड़गिड़ये
गुप्ता ने कहा कि अच्छा होता कि मेयर अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए अधिकारी को अपने कार्यालय में बुलाकर के निर्देश देती जिससे पानीपत की जनता का भला हो.
यह मेयर या पूर्व मेयर व पार्षद व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधित्व का अपना कोई निजी काम नहीं था बल्कि सार्वजनिक काम के लिए अधिकारी को कड़ाई से निर्देश दिए जाने की जरूरत थी
भविष्य में चुने हुए प्रतिनिधित्व को इस तरीके की हरकत नहीं करनी चाहिए वरना यह अधिकारी बेलगाम होते चले जाएंगे और जनता ऐसे ही पिसती रहेगी।

Comments