Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को जीवन में उतारना चाहिए : सांसद संजय भाटिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 23, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 जनवरी। करनाल लोक सभा सांसद संजय भाटिया ने सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयुष विभाग की ओर से आयोजित  राष्ट्रीय पराक्रम दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए आह्वान किया कि हम सबको नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को जीवन में उतारना चाहिए। वह हिंदुस्तान के स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे अग्रणी नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
      उन्होंने कहा कि इतिहास में नेता जी को कभी नहीं भुलाया जाएगा। उन्होंने आईसीएस की परीक्षा पास करके अंग्रेजों की नौकरी करना ठीक नहीं समझा और  स्वतंत्रता आंदोलन का बीड़ा उठाया।
         सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुर्वेद को नई पहचान दी है। आज पूरे विश्व में आयुर्वेद का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा चलाए जा रहे 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान को सब आगे बढ़ाएं। सभी योग को जीवन में अपनाएं क्योंकि बच्चे भारत का भविष्य हैं अगर वह योग करेंगे तो तन मन और बुद्धि से पराक्रमी बनेंगे।
      हरियाणा योग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ रोशन लाल ने कहा कि हरियाणा योगा आयोग 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान को लेकर जागरूकता कर रहा है। 15 फरवरी तक यह अभियान चलेगा हम सबको इसमें ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने चाहिए।
      डीसी सुशील सारवान ने कहां की जिला के सभी नागरिक 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराएं और इसे दैनिक जीवन में भी अपनाएं, क्योंकि सूर्य नमस्कार में योग की मुख्य मुख्य क्रियाएं की जाती है जिससे तन-मन स्वस्थ रहता है।
      जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ अंजू फौगाट ने विभाग की ओर से सांसद संजय भाटिया, हरियाणा योग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ रोशन लाल और उपायुक्त सुशील सारवान का स्वागत किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजेश सोनी जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया उप जिला शिक्षा अधिकारी इत्यादि भी उपस्थित रहे। सांसद संजय भाटिया ने आयुष विभाग की ओर से निशुल्क तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर का भी रिबन काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने इस मौके पर स्वयं भी सूर्य नमस्कार किया और सूर्य नमस्कार में भाग लेने वाले विभिन्न विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

Comments