Tuesday, December 9, 2025
Newspaper and Magzine


रास्ता रोक कर ईंट व डंडों से चोट मारने के तीन आरोपी किए गिरफ्तार. दो डंडें व ईंट बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 2, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 02 दिसंबर : इंडो फार्म कॉलोनी में दुकान के सामने से जा रहे दो युवकों का रास्ता रोककर ईंट व डंडों से हमला कर चोट मारने के तीन आरोपियों को थाना चांदनी बाग पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान इंडो फार्म निवासी कुबेर, इंडो फार्म भगत एन्कलेव निवासी भानू प्रताप व मलिक एन्कलेव निवासी दिव्याशु बक्शी के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने नामजद अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी कुबेर की इंडो फार्म में दुकान है। पूछताछ में आरोपी कुबेर ने पुलिस को बताया दुकान पर उसकी किसी बात को लेकर युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने साथी आरोपियों के साथ मिलकर ईंट व डंडों से चोट मारी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडें व ईंट बरामद आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

यह है मामला:
थाना चांदनी बाग में नलवा कॉलोनी उझा गेट निवासी जफर पुत्र जहीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 12 नवंबर को दोस्त केशव को साथ लेकर इंडो फार्म में किसी काम से गया था। कॉलोनी में कुबेर उर्फ नीरज की दुकान के सामने से जा रहे थे तभी कुबेर उर्फ नीरज बेटे शिवा के साथ दोनों को गाली गलौच करने लगे। उसने व दोस्त केशव ने वहा से बचकर निकलने की कोशिश की। तभी शिवा ने अपने दोस्त भानू, रवि, अंश, दिवांश उर्फ बक्शी व एक अन्य को बुला लिया। सभी ने मिलकर उन दोनों का रास्ता रोककर मारपीट की। आरोपियों ने ईट व डंडों हमला कर दोनों को काफी चोटें मारी।
थाना चांदनी बाग में जफर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply