एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की एमएससी केमिस्ट्री की तीन होनहार छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की मेरिट लिस्ट में जमाया तीन स्थानों पर कब्ज़ा
केयूके के तीसरे, सातवेंऔर नौवें मैरिट स्थान पर महाविद्यालय के विद्यार्थी
सरकारी, निजी, शैक्षिक संस्थान, शोध, अनुसंधान और तकनीक के क्षेत्र में अनगिनत संभावनाएं है एमएससी रसायन पाठ्यक्रम को करने के बाद: पवनगोयल
BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की तीन होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की एमएससी केमिस्ट्री(रसायन शास्त्र-द्वितीय सेमेस्टर) की परीक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त कर कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की मेरिट लिस्ट मेंटॉप 10 स्थानों में से तीन स्थानों पर कब्ज़ा किया और एसडी पीजी कॉलेज का नाम प्रदेश में रोशन किया. 515 अंक लेकर चारु डूरेजा ने तीसरा, 501 अंक लेकर विधि बंसल सातवाँ और 493 अंक के साथ हिमप्रीत कौर ने नौवें स्थान पर कब्ज़ा किया. कुरुक्षेत्र विश्वविधालय द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी. एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल, उप-प्रधानमनोज सिंगला,जनरल सेक्रेटरी तुलसी सिंगलाऔरकोषाध्यक्ष विकुल बिंदल नेकॉलेजप्रांगण में पधार कर मेधावी छात्राओंपरगर्व करते हुए उनकी मेहनत और लगन की भरपूरसराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. रसायनशास्त्रस्नातकोत्तर विभाग से डॉ प्रोमिला, प्रो राहुल, प्रो शिवी, प्रो शिखा और प्रो प्रियंकाने विद्यार्थियोंके प्रयासों की जमकर तारीफ़ की और उनके भविष्य को सुनहरा बताया. विदित रहे की एसडी पीजी कॉलेज पानीपतकुरुक्षेत्रविश्वविधालय में स्थापित रसायनविभाग के अतिरिक्त एमएससी केमिस्ट्रीविषय को प्रारम्भ करने वाला एक अग्रणी कॉलेज है जिससे जिले और आस-पास के राज्यों के विद्यार्थियों को अत्यधिक लाभहुआ है. हर्ष की बात यह है किइस पाठ्यक्रम के प्रारम्भ होने के बाद से हीएमएससी रसायनके अनेकों विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में सर्वोच्च स्थान पाकर अपना भविष्य उज्जवल किया है और कॉलेजको नया आयाम दिया है.इस बार का परिणाम एक बार फिर उसी उज्जवल परिपाटीका द्योतक है जिसे कॉलेज साल-दर-सालसाबित करता आ रहा है.
एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी के प्रधान पवन गोयल ने अपने सन्देश में कहा किकॉलेजकी होनहार छात्राओं ने एक बार फिर उन्हें गौरवान्वित किया है. इनछात्राओं ने जो हासिल किया है वह दूसरे विद्यार्थियो के लिए अनुसरण करने का अवसर बनेगा ऐसा उन्हें पूरा भरोसा है.कॉलेज प्रबंधकारिणी अपने हर विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य को लेकर पूरी तरह दृढसंकल्प है और यहाँ के विद्यार्थी नैतिक एवं व्यवहारिक शिक्षा पाकर समाज और मानवता की सेवा करे यही उनकी कामना है. उन्होनें कहा की रसायन शास्त्र में मास्टर डिग्री करने के बाद विद्यार्थी किसी सरकारी, निजी एवं शैक्षिक संस्थान में रोजगार प्राप्त कर सकता है या शोध, अनुसंधान और तकनीक की दिशा में आगे बढ़ सकता है.
उप-प्रधान मनोज सिंगला ने अपने आशीर्वचन में कहा कि मेहनती छात्र-छात्रा को ऊँचा मुकाम पाने से कोई नहीं रोक सकता है बशर्ते वे अपने लक्ष्य पर पूरी तरह केन्द्रित रह कर आगे बढ़तेरहे. उन्होनें कहा कि आज के प्रतियोगी युग में सफल होने के लिए वृहद् एवं व्यावहारिक ज्ञान का होना बहुत जरुरी है. इन छात्राओं की सफलता के लिए उन्होनें पूरे स्नातकोत्तर विभाग के प्रयासों की सराहना की. उन्होनें कहा की ऐसे विद्यार्थी जहाँ एक तरफ प्रोफेसर, टीचर या वैज्ञानिक बनकर दूसरों को भी विज्ञान के प्रति जागरूक करेंगे वहीँ वे रिसर्चर बनकर नए-नए पदार्थ मानव सेवा को अर्पित करेंगे.
जनरल सेक्रेटरी तुलसी सिंगला ने कहा कि आज के इस वैज्ञानिक युग में हर कार्य में वैज्ञानिक उपकरणों तथा रसायनों का उपयोग अपरिहार्य होता जा रहा है. इसलिए छात्रों में रसायन विज्ञान के प्रति सही रुचि पैदा करना बहुत जरूरी है ताकि वे रसायन से जुड़े उपकरणों तथा रसायनों से भली-भाँति परिचित होकर उनका समुचित ढंग से उपयोग करना सीख सकें एवं अपने दैनिक जीवन में उनकालाभ उठाकर मानवता की सेवा कर सकें. सभी छात्राएं बधाई की पात्र है.
कोषाध्यक्ष विकुल बिंदल ने कहा कि रसायन विषय में निपुण विद्यार्थियों के लिए कैरियर में बहुत सारे विकल्प मौजूद है. कॉलेजों, विश्वविधालयों और संस्थानों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तो है ही साथ ही अनुसंधान, इंडस्ट्रीज और तकनीक के क्षेत्र में भी कितने ही आयाम रसायन शास्त्र को उपलब्ध है. हम सभी जानते है की विभिन्न प्रकार के नए-नए आविष्कारों से नई-नई प्रोद्योगिकी का निजात होता है. रसायन शास्त्र की हर नई खोज मानव जीवन के दैनिक कार्यों को सुगम बनाती है जिससे हमारा जीवन अधिक सुविधाजनक हो पाता है. रसायन शास्त्र का भविष्य पहले भी स्वर्णिम था और आगे भी रहेगा.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज में एमएससी रसायन शास्त्र कोर्स को लेकर एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी शुरू से ही गंभीर रूप से प्रयासरत और सकारात्मक रही है. एमएससी केमिस्ट्री के विद्यार्थियों ने भी कॉलेज के इस फैसले को अपनी मेहनत और परिणामों के बल पर सार्थक साबित किया है और प्रत्येक वर्ष हर सेमेस्टर में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा है.चारु डूरेजा, विधि बंसल औरहिमप्रीत कौर ने मेहनत और लगन के बल पर यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में स्थान पाकर कॉलेज को गौरवान्वित किया है. यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में स्थानबनाना कोई साधारण उपलब्धि नहीं होती है. यह एक विलक्षण उपलब्धि है जिसने कॉलेज इतिहास में एक नई जगह बनाई है. उन्होनेंरसायन विभाग के सभी प्राध्यापकों और एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी की ह्रदय से तारीफ़ करते हुए कहा की यह सभी की मेहनत का परिणाम है. चारु डूरेजा, विधि बंसल और हिमप्रीत कौर ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और प्राध्यापकों की दिया. चारु डूरेजा ने कहा की वे भविष्य में इसी विषय में कुछ असिस्टेंट प्रोफेस्सर बन कर किसी कॉलेज या विश्वविधालय में अपनी सेवाएं देना चाहती है. यही लक्ष्य विधि बंसल ने खुद के लिए चुना है. हिमप्रीत कौर इन दोनों छात्रों से अलग हटकर एक वैज्ञानिक बनना चाहती है और जीवन में कुछ बड़ा और अलग करना चाहतीहै. तीनोंछात्राओं ने विश्वास दिलाया के वे इसी तरह मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की तरफ बढती रहेंगी औरआगे भी अपनेमाता-पिता, कॉलेज प्रबंधकारिणी, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा औरअपने प्राध्यापकों डॉ प्रोमिला, प्रो राहुल,प्रो शिवी, प्रो शिखा और प्रो प्रियंका को गौरवान्वित करेंगी. इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्यों ने तीनों छात्राओं को बधाई दी

Comments