Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष मे रोड शो निकाला.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 28, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष मे आज एक रोड शो निकाला गया। पानीपत यह रोड शो ‘भगत सिंह युवा दल’ के सौजन्य से निकाला गया। जो कि शुगर मिल से आरम्भ हुआ और 8 मरला ,माडल टाऊन, शिवाजी स्टेडियम, रामलाल चौक, लाल बती, लघु-सचिवालय, बस स्टैण्ड, संजय चौक से होते हुए गोहाना रोड पर समाप्त हुआ। काफी संख्या में युवाओं ने इस रोड शो में भाग लिया।
इस रोड शो का मुख्य उदेश्य युवाओं शहीद भगत सिंह के प्रति सम्मान पैदा करना युवाओं को देश के प्रति जागरुक करना व उन्हें प्रेरित करना कि वे नशे से दूर रहकर देश की सेवा में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर अंकुश शर्मा अध्यक्ष सुनील धौंचक, रमसिंह, नवीन धौंचक, सत्यवान हिंदुस्तानी, आदेश भारद्वाज, राकेश कुण्डू व भगत सिह युवा दल के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Comments