Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यूडीआईडी कार्ड बनवाएं दिव्यांगजन: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 जून। जिला के जिन दिव्यांगजनों ने अभी तक अपना यूडीआईडी कार्ड नही बनवाया है, वे जल्द से जल्द से अपना कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्ड से संबंधित दिव्यांग की सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध होंगी। ऐसे में कार्ड बनवाने के उपरांत दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता नहीं होगी।

डीसी सुशील सारवान ने कहा कि सूडीआईडी कार्ड एकमात्र ऐसा दस्तोवज होगा जिससे दिव्यांगजन की दिव्यांगता की पहचान करते हुउए उन्हें दिव्यांग से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ दिया जा सकेगा। वहीं कार्ड की सहायता से सभी दिव्यांगजनों की शारीरिक व वित्तीय प्रगति पर भी गांव, ब्लॉक, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर नजर रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए दिव्यांगजन डब्ल्युडब्ल्युडब्ल्युडॉटएसडब्ल्युएवीएलएएमबीएएनसीएआरडीडॉटजीआवीडॉटआईएन पर पर्सन विद डिसेबिलिटी रजिस्ट्रेशन फार्म पर स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कादियान ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड के लिए फार्म भरने के लिए आवेदक के पास फोटो, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है तथा अधिक जानकारी के लिए सर्जन कार्यालय मे सपंर्क किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी दिव्यांग का प्रमाण पत्र नहीं बना है तो वे प्रत्येक बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय में बोर्ड के समक्ष पेश हो सकते है।

Comments