तम्बाकू का सेवन मतलब कैंसर को आमंत्रण: अर्चना
BOL PANIPAT : 31मई, किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का किसी भी प्रकार से सेवन मानव केलिए सदैव हानिकारक है । तंबाकू का सेवन सभी तरह से शरीर के लिए बेहद ही हानिकारक है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर कहे। डा अर्चना ने कहा की आज कल छोटी आयु के कुछ बालक व किशोर भी तंबाकू का सेवन करते देखे जाते है उनके लिए तम्बाकू का सेवन और भी अधिक खतरनाक है । क्योंकि उनके शरीर के अंग अधिक कोमल होते है जिस से तम्बाकू का असर उनके अंगो पर तेजी से व अधिक होता है।
डा अर्चना ने कहा तम्बाकू के सेवन से हम अपना ही नुकसान नही करते अपितु अपने परिवार व समाज के अन्य लोगो के स्वास्थ्य को व पर्यावरण को भी अनजाने में ही हानि पहुँचाते है। यदि हम धूम्रपान के रूप में तम्बाकू का सेवन करते है तो पर्यावरण का नुकसान करते है साथ ही समाज व परिवार के सदस्यों को भी अनजाने में पैसिव धूम्रपान करा उनके जीवन के साथ भी खिलवाड़ कर रहे होते है। डा अर्चना ने कहा की तम्बाकू के धूम्रपान के रूप में सेवन से दमा जैसी भयंकर बीमारी हो जाती है साथ ही फेफड़ों का कैंसर भी हो जाता है। तम्बाकू के चबाने से मसूड़े व दांत खराब हो जाते है साथ ही मुख का कैंसर हो सकता है। उन्होंने सीधे सीधे कहा धूम्रपान का किसी भी रूप में सेवन का मतलब है कैंसर को आमंत्रण देना।
उन्होंने कहा की धूम्रपान से एक तरफ धन की बर्बादी होती दूसरी तरफ स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएँ होती है। उन्होंने आग्रह किया की अपने हित में,अपने परिवार की हित व समाज के हित में कदापि तम्बाकू का किसी भी रूप में सेवन ना करे ताकि समाज स्वास्थ रह सके।

Comments