Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आर्य कॉलेज में किया पौधारोपण.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 17, 2024 Tags: , , , ,

–    पेड पौधे जीवन जीने का आधार हैं- डॉ. गुप्ता

BOL PANIPAT – मंगलवार 17 सितंबर 2024, हरियाणा उच्चत्तर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार आर्य कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कॉलेज प्रांगण में एक पेड माँ के नाम मुहिम के तहत एक दिवसीय विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस विशेष मुहिम के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य जगदीश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हर विशेष अवसर पर एक पेड अवश्य लगाना चाहिए, खासकर अपने व अपने माता-पिता और दादा-दादी के जन्मदिन पर तो एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पौधा रोपण करना अपने आप में एक सौभाग्य का कार्य है। पेड-पौधे वातावरण को तो स्वच्छ रखते ही हैं बल्कि हमें बिमारियों से भी निजात दिलाने का कार्य करते हैं इसके साथ-साथ पेड पौधे जीवन जीने का आधार भी हैं।

कॉलेज की एनएसएस इकाई के प्रभारी प्रो. विवेक गुप्ता ने बताया कि कॉलेज की एनएसएस इकाई वर्ष भर पानीपत शहर व आस-पास के गाँव में वृक्ष लगाओ जीवन बचाव, सफाई अभियान व बेटी पढाओ बेटी बचाव जैसे अनकों अभियान चलाकर समाज को जागरूक करने का कार्य करती है। वहीं डॉ. मनीषा ढुढेजा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य ही नहीं समाजिक मूल्य भी है। उन्होंने यह भी कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण के कार्य के लिए भी हमेशा अग्रसर रहना चाहिए। अंत में उन्होंने बताया कि आज एनएसएस के स्वयं सेवकों द्वारा कॉलेज में पीपल,नीम,बड,अशोक व कई प्रकार के औषधिए पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।  

Comments