Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


 कारगिल के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 17, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : माता सीता रानी सेवा संस्था द्वारा निर्मला देशपांडे संस्थान, सैक्टर 25 स्थित हाली अपना स्कूल में कारगिल के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए लिनेस क्लब ग्रेटर, पानीपत की जिला अध्यक्ष बीना गोयल ने कहा कि यह दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के बलिदान और शौर्य को याद करने के लिए मनाया जाता है। तीन महीने तक चले इस युद्ध में हमारे देश के सैनिकों ने बड़ी बहादुरी और दृढ़ संकल्प के साथ लड़ाई लड़ी। कारगिल युद्ध भारत और हमारे सशस्त्र बलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पाकिस्तान के साथ लड़ाई लड़ी और विजयी हुए। इस युद्ध में बहुत से सैनिक शहीद हुए थे । उनको श्रद्धांजलि देने के लिए प्रतिवर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। भारतीय सेना की देशभक्ति सभी नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमारे बहादुर सैनिक हर तरह से देश की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम अपने देश के विकास में हर स्तर से सहयोग करें।
हाली अपना स्कूल की मुख्य अध्यापिका प्रिया लूथरा ने कहा के युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है। भारत हमेशा से ही शांतिप्रिय देश रहा है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी , मनमोहन सिंह और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमेशा पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता की पहल की है । निर्मला देशपांडे ने भी कहा था कि ‘गोली नहीं, बोली चाहिए ।’ जरूरी नहीं कि हम सेना में भर्ती होकर ही देश सेवा कर सकते हैं बल्कि अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक करके भी हम देश का मान बढ़ा सकते हैं। जिस तरह से बॉर्डर पर एक सैनिक अपनी ड्यूटी को बड़ी जिम्मेदारी से निभाता है। वैसे ही जब कभी देश सेवा का अवसर प्राप्त हो तो हमें उसे गंवाना नहीं चाहिए। देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों को दूर करने में सहयोग देकर भी हम देश सेवा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया और विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया और खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर लिनेस क्लब ग्रेटर की क्षेत्रीय अध्यक्ष आरती शिंगला, जिला सचिव उषा गुप्ता, संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता आनंद, महासचिव पूजा सैनी, मधु यादव, रोजी चावला, सोनिया, सोनी, श्रुति, कशिश और डॉली उपस्थित रहीं।

Comments