Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बारहवां मूर्ति स्थापना दिवस बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at November 30, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : (30 नवम्बर) सनौली रोड ऋषि कालौनी स्थित श्री लक्ष्मीनारायण सांई बाबा मन्दिर में आज सांई बाबा का बारहवां मूर्ति स्थापना दिवस बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातःकाल सांई श्री बाबा जी का दुग्धाभिषेक किया गया तथा सायंकाल में सांई बाबा जी की पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। तत्पश्चात सांई संध्या का आयोजन किया गया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि दर्शन लाल असीजा ने किया। सांई कृपा मण्डली से पधारी भजन गायिका बहन स्वीटी जी ने  ‘दीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिरडी में’ आदि भजन सुनाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। मंच संचालन कैलाश नारंग ने किया इस अवसर पर किशन लखीणा, अनिल रेवड़ी, गुलशन खुराना, राम नारायण तनेजा, पंकज नारंग, रविन्द्र नागपाल, सुन्दर लाल नन्दवानी आदि उपस्थित थे।

Comments