Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


युवक की पीट पीटकर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 20, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 अगस्त 2024, थाना सदर पुलिस ने गांव रेर कला में 45 वर्षीय युवक की पीट पीटकर हत्या करने के फरार दोनों आरोपियों को सोमवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर रिफाइनरी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पवन व सतबीर निवासी रेर कला के रूप में हुई।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी पवन ने पुलिस को बताया कुछ समय पहले हुए लड़ाई झगड़े की रजिश रखते हुए उसने साथी आरोपी सतबीर के साथ मिलकर नरेश की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

थाना सदर में सुरेश पुत्र कलीराम निवासी रेल कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 अगस्त को वह गांव निवासी अपने साथी अजय के साथ गांव में घूम रहा था। इसी दौरान एक राहगीर ने सूचना दी की स्टेडियम के पास दो युवक एक व्यक्ति को पीट रहे है। सूचना मिलते ही वह अजय के साथ स्टेडियम के पास खेतों में पहुंचा तो गांव निवासी पवन पुत्र जगीर सिंह व सतबीर पुत्र चंद्रभान उसके भाई नरेश से मारपीट कर रहे थे। उन दोनों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो दोनों आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपी पवन ने कहा कि जब पहले उनके साथ झगड़ा हुआ था तब तो तुम्हारे को छोड़ दिया था। आज तुम्हारें भाई नरेश को मारकर बदले की टीस पूरी कर ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर दोनों आरोपी वहा से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
वह भाई नरेश को गांव में डॉक्टर के पास ले गए और इसके बाद सिविल अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेश को मृत घोषित कर दिया।
थाना सदर में सुरेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments