झपटमारी चोरी व बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार. 20 वारदातों का खुलासा।
चोरी की 9 बाइक, 19 मोबाइल फोन व 35000 रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 24 मई 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने चोरी, बाइक चोरी व झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंगल पुत्र सुरेश, अमित पुत्र सुरजीत निवासी रिसालू व विमलजीत पुत्र पपू निवासी बाबू नगरा बरेली यूपी हाल किरायेदार रिसालू पानीपत के रूप में हुई। पुलिस पुछताछ में आरोपियो से 20 वारदातों का खुलाशा हुआ। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 बाइक 19 मोबाइल फोन व 35000 रूपए बरामद कर गहनता से पुछताछ उपरांत आज तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया सोमवार को सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान रिसालू रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव रिसालू निवासी दो युवक गांव में एक अप्रवासी युवक के साथ किराये पर कमरा लेकर रह रहे है। उसे संदेह है कि तीनों मिलकर किसी अपराधिक कार्य को अंजाम देते है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर तीनो आरोपी युवकों को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने 26 मार्च की सुबह एक बाइक पर सवार होकर सेक्टर 13/17 में युनियन बैंक के नजदीक स्कुटी सवार एक युवक के गले से सोने की चैन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदात बारे थाना सैक्टर 13/17 में संजय खुराना निवासी सैक्टर 13/17 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
आरोपियों ने झपटी गई चैन अज्ञात युवक को बेचकर कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिये। बचे 35000 रूपए व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी की 6 वारदातों सहित मकानों, दुकानों, ऑफिसों व अन्य स्थानों से चोरी करने की कुल 20 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
आरोपियों के कब्जे से बरामद चोरी की 9 बाइकों में से 3 बाइकों के मालिक की पहचान न होने पर उक्त 3 बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पुलिस पुछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ गिरोह का मास्टर माइंड पकड़ा गया आरोपी मंगल है। तीनों आरोपियों ने महंगे शौक के चक्कर में मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। आरोपी दो साल से चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे। विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर किराये के कमरे पर खड़ी कर छुपाकर रखते थे।
आरोपियों से निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :
- आरोपियों ने 26 मार्च को सैक्टर 13/17 में युनियन बैंक के नजदीक एक्टीवा सवार युवक के गले से सोने की चैन झपटने की वारदात को अंजाम दिया। थाना सैक्टर-13/17 में संजय निवासी सैक्टर-13/17 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 8/9 फरवरी की रात जीटी रोड पर खादी आश्रम के पास पंजाब नैशनल बैंक के बाहर रखे जनरेटर से बैटरी व चार्जर चोरी की। थाना चांदनी बाग में महाबीर निवासी काबड़ी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 17/18 फरवरी की रात मलिक पैट्रोल पंप के नजदीक एक ऑफिस के बाहर रखे जनरेटर से बैटरी चोरी की। थाना चांदनी बाग में महिला ममता निवासी देव नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 10 मार्च को गांव उग्राखेड़ी में आंगनवाड़ी केंद्र से बर्तन चोरी किये। थाना चांदनी बाग में नीलम निवासी उग्रा खेड़ी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने अक्तूबर 2021 में कृष्णा गार्डन के पास एक दुकान में छत वाले रास्ते से घुस कर गल्ले में रखे 60 हजार रूपए चोरी किये। थाना चांदनी बाग में अभिषेक निवासी बबैल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 15 मई की रात खंडूजा रोड पर एक ऑफिस से इनर्वटर, बैटरी व तांबा चोरी किया। थाना तहसील कैंप में हिमांशु निवासी असंध की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 4 जनवरी की रात रोहतक गोहाना बाईपास पर रेलवे फ्लाई ओवर पुल के पास खेतों में दो अलग-अलग कोठड़ो से ट्यूबवैल की तार व स्टार्टर चोरी किये। थाना औधोगिक सैक्टर-29 में कर्मबीर निवासी सिवाह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 6 अप्रैल की रात जीटी रोड पर सिवाह के पास खड़ी एक पंजाब रोडवेज की खराब बस से 2 बैटरी चोरी की । थाना औधोगिक सैक्टर-29 में अमरजीत निवासी चंदुमंज गुरदासपुर पंजाब की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 15/16 फरवरी की रात रिसालू रोड पर किरयाने की दुकान की दिवार तोड़कर किरयाने का सामान, गैस सिलेंडर व नगदी चोरी की। थाना औधोगिक सैक्टर-29 में संजय निवासी रिसालू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 3 जनवरी को सिवाह खेतों में फैक्टरी के नजदीक खड़ी बोरिंग मशीन से पाईप चोरी किये। थाना औधोगिक सैक्टर-29 में विनोद निवासी सिवाह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 27 जनवरी को रिसालू गांव में एक मकान का ताला तोड़कर नगदी चोरी की। थाना औधोगिक सैक्टर 29 में महिला निशा निवासी रिसालू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 27 अप्रैल को सिवाह में दिवाना रोड पर बने एक कमरे का ताला तोड़कर कमरे से एटीएम कार्ड चुराकर कार्ड से 12000 रूपये निकले। थाना औधोगिक सैक्टर-29 में अनिल निवासी दिवाना रोड सिवाह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 13 मई को गांव रिसालू में एक मकान से दो मोबाइल फोन चोरी किये। थाना औधोगिक सैक्टर 29 में अंसारी निवासी चौबेपुर बनारस यूपी हाल किरायेदार रिसालू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 7 मई को भूल-भूलैया चौक पर दुकान के बाहर से एक साइकिल चोरी की। थाना तहसील कैंप में लखपत राय निवासी सैक्टर-18 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 11 जनवरी 2019 में स्काई लार्क के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना शहर में सौरभ निवासी सैक्टर-6 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 16 मई को सनौली रोड पर सब्जी मंडी के पास शराब ठेके के बाहर से होण्डा बाइक चोरी की। थाना किला में रविंद्र निवासी छाजपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 9/10 अप्रैल की रात तहसील कैंप के राम नगर में एक घर के बाहर गली से डिस्कवर बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में राजीव निवासी रामनगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 18 मई को गांव मौहाली में घर के बाहर गली से एक बाइक चोरी की। थाना किला में बलराम निवासी मौहाली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 13 मई को गांव छाजपुर में प्रवीन पुत्र पाले राम के घर के बाहर गली से उसकी बाइक चोरी की। थाना सनौली में प्रवीन निवासी छाजपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 9 मई को कृष्णा गार्डन के पास गली नंबर 3 में एक घर के बाहर गली से टीवीएस बाइक स्टार बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में संदीप निवासी कृष्णा गार्डन पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments