Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


9 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 मार्च 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने ईदगाह रोड पर मंदिर के पास एक नशा तस्कर को 9 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। आरोपी की पहचान अरुण निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त हेरोइन कमीशन पर बेचने के लिए गांधी कॉलोनी निवासी आकाश से लेकर आने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया आकाश उसको हेरोइन सप्लाई करने के लिए एक दिन के 1 हजार रुपये कमीशन देता है। पुलिस ने थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी अरुण को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। नशा सप्लायर आरोपी आकाश को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि शनिवार देर शाम उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान माडल टाउन में मदान हॉस्पिटल के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की गांधी कॉलोनी निवासी अरूण ईदगाह रोड पर गौरी शंकर मंदिर के पास मादक पदार्थ बेचने के लिए आएगा। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानते हुए ईदगाह रोड पर मंदिर के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक गांधी कॉलोनी की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने मौके पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अरूण पुत्र मुकेश निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में बताई।

पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सुनील ढूल की उपस्थिति में युवक की तलाशी ली तो पहनी हुई पेंट की जेब से हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 9 ग्राम पाया गया। 

Comments