Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शराब ठेके में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार. 2 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जुलाई 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने उरलाना कलां गांव के पास स्थित शराब ठेके पर चोरी करने वाले दो आरोपियों को वीरवार शाम को मतलौडा अदियाना मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जीन्द जिले के खेडी खेमावती गांव निवासी दीपक व मोनू के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर मतलौडा में अदियाना मोड़ पर घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान दीपक पुत्र रामेश्वर व मोनू पुत्र रामा निवासी खेड़ी खेमावती जीन्द के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर अगस्त 2018 में उरलाना गांव के पास सफीदों गोहाना रोड पर स्थित शराब ठेके से एक इन्वर्टर, एक बैटरी व अंग्रेजी, देसी शराब व बीयर की बोतले चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में सेल्समैन छिछड़ाना गांव निवासी सुखबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे दोनों नशा करने के आदी है। दोनों आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरी की शराब व बीयर स्वयं पीने में खत्म कर दी और इन्वर्टर व बैटरी राह चलते अज्ञात युवक को 2500 रूपए में बेचकर 500 रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 2000 रूपए व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments