जुआ खेल रहे दो आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 5800 रूपए की नकदी बरामद.
BOL PANIPAT:19 अक्तूबर 2023 , थाना तहसील कैंप पुलिस ने वधावाराम कॉलोनी में जुआ खेल रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में दाव पर लगी 5800 रूपए की नकदी व एक जोड़ी ताश के पत्ते बरामद हुए।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान भावना चौक पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की वधावाराम कॉलोनी में मार्केट के पीछे लाईट की रोशनी में दो युवक ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो दो युवक जुआ खेलते दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे दोनों युवकों को काबू कर मौके पर उनके कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 5800 रूपए की नगदी बरामद की।
इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सौरभ पुत्र हिरालाल व दीपक पुत्र राजेंद्र निवासी वधावाराम कालोनी के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल लाई गई।

Comments