बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार. बाइक चोरी की 3 वारदातों का खुलासा.
BOL PANIPAT : 05 फरवरी 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को रिफाइनरी गोल चक्कर के पास चोरी की एक बाइक सहित काबू किया। आरोपी चोरी की उक्त बाइक पर सवार होकर बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतनाम व विश्वजीत उर्फ विशु निवासी खेड़ी सरफली करनाल के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ में बाइक चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर रिफानरी गोल चक्कर के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सतनाम पुत्र प्रदीप व विश्वजीत उर्फ विशु पुत्र बलविंद्र निवासी खेड़ी सरफली करनाल के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने करने पर आरोपियों ने उक्त बाइक 5 दिन पहले रिफाइनरी के गेट नंबर 4 के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सदर में सौरभ पुत्र रणधीर निवासी बालरजपुतान करनाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों से बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों ने करीब एक सप्ताह पहले रिफाइनरी के गेट नंबर एक के पास से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। करीब 15 दिन पहले रिफाइनरी नैफ्ता के गेट नंबर एक के बाहर से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया उन्होंने चोरी की एचएफ डिलक्स बाइक पुलिस पकड़ के डर से रिफाइनरी चौक के पास लावारिस हालत में छोड़ दी थी। बाइक चोरी की उक्त दोनों वारदातों बारे थाना सदर में अभियोग दर्ज है।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मिलकर उन्होंने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए एकाएक कर बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का एक मामला दर्ज है।

Comments