दो दिवसीय उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम का समापन
BOL PANIPAT : मतलौडा 21 सिंतबर(कविता), स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में प्लेसमेन्ट एंड कैरियर गाइडेन्स सेल के इंचार्ज डॉ. मुनीराम के तत्वाधान में महाविद्यालय की छात्राओं के लिए दो दिवसीय उज्ज्वल भविष्य के मार्गदर्शन के लिए स्नातक पूर्व और पश्चात उचित रोजगार के लिए अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया गया। जिसका प्रारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सन्दीप कंधवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस विषय पर व्याख्याता चितकारा युनिवर्सिटी राजपुरा पंजाब के डायरेक्टर मन्दीप सिंह और उनकी टीम रही ।जिन्होंने सभी छात्राओ को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने वाली शिक्षा के बारे में उचित जानकारी दी। डॉ. मुनीराम ने छात्राओं को मनोविज्ञान का महत्व अपने जीवन में समझाते हुए मन की शान्ति, एकाग्रचित्तता के लिए मैडिटेशन का अमूल्य योगदान के महत्व को समझाया तथा अपने जीवन में कामयाब होने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और सटीक जानकारी दी । महाविद्यालय की सभी छात्राओं ने इस दो दिवसीय कार्यक्रम का बढ़ चढ़ कर भाग लिया । कार्यक्रम के समापन पर उपप्राचार्य डॉ. रामनिवास ने चितकारा युनिवर्सिटी टीम का धन्यवाद किया। इस मौके पर पार्थ सारथी, मन्जू रानी शर्मा, डॉ. सीमा देवी, दीपक घणघस, उमेश कुमार,डॉ. विनय डान्गी,डॉ. गणेश दास, डॉ. धर्मबीर लाँगयान, डॉ. रेखा देवी, डॉ. युद्धवीर, शिल्पी देवी, मनीशा देवी आदि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

Comments