मजदूर दिवस पर कर्मचारियों को किया सम्मानित
BOL PANIPAT : जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस का आयोजन किया गया I इस अवसर पर सर्वप्रथम छात्रों ने विद्यालय के सफाई कर्मचारियों, ड्राइवर, कंडक्टर चपरासी आदि को तिलक लगाकर जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया I तत्पश्चात विद्यार्थियों ने गीत कविता नृत्य और भाषण के माध्यम से कर्मचारियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उनका उत्साह बढ़ाया I विद्यार्थियों ने उन्हें सवनिर्मित आधार कार्ड वेट किए I इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, निर्देशिका मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्य ऋतु सिंह, मैनेजर बलराम शर्मा अध्यापक गण विद्यार्थी और सभी सहायक कर्मचारी विजय प्रहलाद, आँचल, सतवीर, मीना, राजेश बबली कांता राणा आदि उपस्थित रहे I अंत में प्रधानाचार्य रितु सिंह ने सभी कर्मचारियों को मंच पर आमंत्रित करके विद्यालय और बच्चों के लिए किए गए उनके कार्य और सहयोग की सराहना की ओर धन्यवाद दिया I उन्हें मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भी वितरित किए I प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को मजदूर दिवस का महत्व बताया उन्होंने कहा कि सहायक कर्मचारियों के योगदान के बिना विद्यालय और बच्चों की उन्नति संभव नहीं है I इसलिए उनकी मेहनत और समर्पण का सभी को सम्मान करना चाहिए I

Comments