Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


जेब काटने वाले गिरोह के और दो आरोपी गिरफ्तार. 30 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 24, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 अक्तूबर 2025,सीआईए टू पुलिस टीम ने मतलौडा में तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों की जेब काटने वाले गिरोह के और दो आरोपियों को वीरवार शाम को जीटी रोड अनाज मंडी मोड़ से गिरफतार किया। आरोपियों की पहचान सदर बाजार करनाल निवासी संजय उर्फ संजू व कलंदर चौक निवासी मनीष के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफतार हो चुके अपने साथी आरोपी रोहतक के कच्ची गढी मोहल्ला निवासी अजय उर्फ बंटी के साथ मिलकर मतलौडा में तिरंगा यात्रा के दौरान 7 लोगों की जेब से कुल 66 हजार 400 रूपए चोरी करने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया चोरी की नगदी में से उन दोनों के हिस्से में 44 हजार रूपए आए थे। दोनों आरोपियों ने कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 30 हजार रूपए बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

मामले में पहले गिरफतार हो चुके आरोपी अजय उर्फ बंटी के कब्जे से 10 हजार रूपए बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना मतलौडा में मतलौडा निवासी विनोद पुत्र ज्योति प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी गांव में हनुमान मंदिर के पास हार्डवेयर की दुकान है। 12 अगस्त को वह अपने जानकार रविन्द्र जैन, श्याम लाल, धर्मपाल, रविन्द्र, पंकज व सुमेर सिंह के साथ जिला पानीपत में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ था। यात्रा में वह सभी मतलौड़ा अनाज मंडी से शामिल होकर चले थे। तिरंगा यात्रा अनाज मंडी मतलौड़ा से शुरु होकर मैन कवि रोड़ से होते हुए लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन मतलौड़ा पर समापन होना था।
यात्रा के दौरान हनुमान मंदिर के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी पेंट की जेब से 14 हजार रूपए, रविन्द्र जैन की जेब से पर्स जिसमे कागजात व 10 हजार रूपए कैश, श्याम लाल की जेब से 3500 रुपए, धर्मपाल कि जेब से 5500 रुपए, रविन्द्र की जेब से 7 हजार रुपए, पंकज की जेब से 19 हजार 400 रुपए व सुमेर सिंह की जेब से 2 हजार रुपए जेब काटकर निकाल लिए। थाना मतलौडा में विनोद की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments