एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के दो एनसीसी कैडेट्स का भारतीय सेना में चयन. जिले और कॉलेज में खुशी की लहर.
कॉलेज को अपने युवा और होनहार युवाओं एवं कैडेट्स पर सैदेव गर्व है: डॉ अनुपम अरोड़ा
BOL PANIPAT, 18 जून, पानीपत के प्रतिष्ठित एसडी पीजी कॉलेज का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा हुआ है । एनसीसी 12 हरियाणा बटालियन से सम्बद्ध कॉलेज की एनएसएस यूनिट्स के दो पुरुष कैडेट्स का भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर चयन हुआ है । दोनों कैडेट्स का के चयन में एनसीसी की विशेष भूमिका रही । चयन प्रक्रिया में पूरे देश से सैकड़ों कैडेट्स ने हिस्सा लिया । इस उपलब्धि से पूरे कॉलेज और जिले में खुशी का माहौल है । चयनित कैडेट्स के नाम बीए तृतीय वर्ष के अभिषेक और बीए द्वितीय वर्ष के विवेक हैं । अभिषेक का अग्निवीर सैनिक और विवेक का क्लर्क पद के लिए भारतीय सेना में चयन हुआ है । गोवा और हैदराबाद में हुई चयन प्रक्रिया में भाग लेते हुए दोने ने इस उपलब्धि को हासिल किया । कॉलेज प्रांगण में पहुँचने पर दोनों होनहारों का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ) बलजिंदर सिंह, प्रो प्रवीन आर खेरडे, डॉ दीपिका अरोड़ा, प्रो मनोज कुमार और अन्य प्राध्यापकों ने किया । कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स विगत वर्षों में भी ऐसी उपलब्धियां हासिल करके जिले और कॉलेज का मान बढाते आये है ।
डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि एनसी ने कैडेट्स का हमेशा हमें अनुशासन, नेतृत्व और देशसेवा का असली मतलब सिखाया है । सुबह-सुबह की परेड, कैंप और ट्रेनिंग बेशक मुश्किल है परन्तु इसका फल हमेशा मीठा होता है । प्रिया ने कहा कि वे हर कैडेट के लिए कामना करते है कि उन्हें कोई न कोई वर्दी की सेवा करने का मौका जरुर मिले फिर चाहे वह सेना हो या पुलिस या बीएसऍफ़ । इन दोनों ने इसी सपने को सच करके दूसरों के लिए मिसाल पेश की है । उन्होनें एनसीसी अधिकारी बलजिंदर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि एसडी पीजी कॉलेज की एनसी यूनिट हमेशा से देशभक्ति की पाठशाला रही है । अभिषेक और विवेक ने साबित कर दिया कि लगन से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है । कॉलेज को उन पर गर्व है । एसडी पीजी कॉलेज की ये सफलता साबित करती है कि हरियाणा के होनहार किसी से कम नहीं है । पानीपत की मिट्टी ने एक बार फिर देश को दो बहादुर सिपाही दिए हैं । पूरे जिले शहर को इन बेटों पर नाज है ।
लेफ्टिनेंट (डॉ) बलजिंदर सिंह ने कहा कि ये दोनों कैडेट्स परेड, कैंप और सामुदायिक सेवा में हमेशा आगे रहते थे । भारतीय सेना में चयन होना आसान नहीं है । 10% से भी कम कैडेट्स इसमें सफल होते हैं । ये दोनों पानीपत के होनहार दूसरों के के लिए रोल मॉडल बनेंगे । विदित रहे कि भारतीय सेना हर साल एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत ‘सी’ सर्टिफिकेट धारक कैडेट्स को शॉर्ट सर्विस कमीशन भी देती है । इसमें यूपीएससी की लिखित परीक्षा नहीं होती है और कैडेट्स का चयन 12 दिन की एसएसबी में नेतृत्व, फिटनेस और व्यक्तित्व के आधार पर होता है । चयन के बाद 49 सप्ताह की ट्रेनिंग ओटीए चेन्नई में होती है । इसी प्रकार से सेना के कई और पद भी ईसिस प्रकार बहरे जाते है । एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की एनसीसी यूनिट हर साल रक्तदान, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण में आगे रहती है । इसी अनुशासन का नतीजा है कि पिछले कई वर्षों में अनेकों कैडेट्स सेना, वायुसेना और पुलिस में जा चुके हैं । खबर मिलते ही कॉलेज कैंपस में मिठाइयां बांटी गईं ।
दोनों कैडेट्स ने अन्य कैडेट्स और विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि वर्दी पहनना कोई मुश्किल काम नहीं है । इसके लिए बस हौसला और मेहनत चाहिए । एनसीसी ज्वाइन करो और देश के काम आओ ।

Comments