विद्यार्थियों के लिए रिसर्च डिस्कशन कंपटीशन का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय भौतिकी विभाग में बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रिसर्च डिस्कशन कंपटीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर उप प्राचार्या डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास होता है और उनकी सोचने और समझने की क्षमता बढ़ती है।
विभागाध्यक्षा प्रोफेसर सोनिया ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है और उनका पूर्ण विकास होता है। प्रतियोगिता का संचालन प्रोफेसर दीपा सैनी ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शक्ति व अश्विन और द्वितीय स्थान पर इशिता, तुषार और तृतीय स्थान पर मानसी रही | प्रथम स्थान पर रहे अश्विन ने हाइड्रोजन फ्यूल की जानकारी दी। आने वाले समय में हाइड्रोजन फ्यूल के फायदे से अवगत कराया। तृतीय स्थान पर मानसी ने EOS सेटेलाइट के बारे में बताया । इस प्रतियोगिता में प्रो. सोनिया एवं प्रो. गरिमा उपस्थित रहे।

Comments