आई. बी .स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में शीर्ष 10 में अपना स्थान प्राप्त किया.
BOL PANIPAT : जी .टी. रोड स्थित आई. बी .स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.बी.ए पांचवे सेमेस्टर के दो विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय , कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में शीर्ष 10 में अपना स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थियों का लगभग हर साल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में आना जारी है और इसी के चलते हमारे महाविद्यालय के पांचवे सेमेस्टर के दो विद्यार्थी,छात्र आयुष जैन 95% अंक के साथ पांचवा स्थान और छात्र अनुज ने 94% अंक के साथ छटा स्थान ग्रहण किया।
उन्होंने यह भी कहा कि आज के प्रतियोगिता वाले युग में जो विद्यार्थी कड़ी मेहनत और एकाग्रता से पढ़ाई करता है , वो न सिर्फ अपने महाविद्यालय का बल्कि अपने माता पिता का भी नाम गौरवान्वित करते हैं । इस अवसर पर महाविद्यालय के महासचिव एल. एन .मिगलानी एवं उप प्रधान बलराम नंदवानी ने छात्राओं को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए हमारा महाविद्यालय हमेशा सहयोग करने के लिए तत्पर रहता है ।
वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को इन विद्यार्थियों से प्रेरणा लेनी चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि जो विद्यार्थी अपनी जिंदगी में निष्ठा एवं लगन के साथ पढ़ाई करते हैं , वही विद्यार्थी जिंदगी के हर क्षेत्र में जीत का परचम लहराते है। इस अवसर पर प्रो.मोहम्मद ईशाक , प्रो. अजय पाल सिंह , प्रो.माधवी, प्रो.करुणा, प्रो.निशा, प्रो.रुचिका, प्रो.मनीत कौर, प्रो.पूजा डूडेजा, प्रो.रीना और प्रो.नीतू भाटिया आदि मौजूद रहे।

Comments