Sunday, July 19, 2026
Newspaper and Magzine


अमर सेवा मुहिम के तहत 45 वर्षीय दीपक शर्मा इन्सां का परिजनों ने करवाया शरीर दान।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 19, 2026 Tags: , , , , ,

बेटियों ने अर्थी को दिया कंधा, परिजनों ने दी श्रद्धांजलि।

BOL PANIPAT । पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध संगत जीते जी तो मानवता भलाई कार्यों में हमेशा अग्रणी रहती ही है, लेकिन ये मरणोपरांत भी मानवता के काम आते है। ऐसा ही अनुकरणीय उदाहरण ब्लॉक पानीपत के माडल टाउन  निवासी 47 वर्षीय दीपक इन्सां पुत्र कृष्ण गोपाल शर्मा ने प्रस्तुत किया। उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए परिजनों ने मरणोपरांत उनकी पार्थिव देह मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान कर मानवता की मिसाल कायम की। उनके इस सेवाभावी कार्य की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। सच्चे नम्र सेवादार राजेश इन्सां  ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत दीपक इन्सां की पार्थिव देह प्रसाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस सराय  शहजादी बंथरा, कानपुर रोड लखनऊ को मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान की गई।दीपक इन्सां की  बेटी अर्ज़ इन्सां, अंशिका इन्सां ने बताया कि उनके पिता हमेशा मानवता की सेवा को सर्वोपरि मानते थे। उनकी इच्छा थी कि मरणोपरांत उनका शरीर समाज के काम आए, जिसे परिवार ने पूरा किया। शरीरदान से पूर्व उनकी पार्थिव देह को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों, साध संगत, परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से अब तक कुल 2824 शरीर दान हो चुके हैं।

मॉडल टाउन निवासी जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने कहा डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई ने आज जो यह महान कार्य किया है इसमें लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही शरीरदान मुहिम सराहनीय है। ऐसे कार्य समाज में नई दिशा देते हैं

जन सेवा दल के सदस्य चिमन लाल गुलाटी ने दीपक इन्सां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शरीरदान एक महान कार्य है। दान किया गया शरीर मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के शोध और अध्ययन में सहायक बनेगा। इससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा और मानवता की भलाई का यह कार्य हमेशा याद रखा जाएगा। आज दीपक इन्सां ने आखेदान कर दो अंधेरी जिंदगी को रोशनी देने का काम भी किया है। 

बेटियों  ने दिया अर्थी को कंधा

डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान मुहिम के तहत दीपक इन्सां की बेटी अर्ज़ इन्सां, अंशिका इन्सां ने अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए भावुक और प्रेरणादायक रहा।

Comments


Leave a Reply