Friday, July 24, 2026
Newspaper and Magzine


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लघु सचिवालय स्थित अपने संसदीय कार्यालय पहुंच अपने प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा के साथ जन समस्याओं के समाधान की समीक्षा की.

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 फरवरी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने लघु सचिवालय पहुंचकर फरियादियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी कुछ का मौके पर निदान किया कुछ की हल की प्रक्रिया शुरू कर दी।
इसके उपरांत अब तक के कामों की समीक्षा की। कार्यालय पर पहुंचने पर  उनके प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने  पुष्प गुच्छ दे स्वागत किया ।भाजपा वरिष्ठ नेता ईश कुमार राणा ने पुष्प देकर स्वागत किया।इस मौके पर पूर्व सांसद संजय भाटिया, उपायुक्त विरेन्द्र दहिया,धर्मपाल जागलान, रवींद्र तुषामड़,पंडित पंकज शर्मा,अंकित रावल, रवींद्र कश्यप,विकास वैद्य,प्रदीप उपाध्याय,नीरज राणा,कुलदीप जांगड़ा, सुभाष चंद्र शर्मा,आदि मौजूद रहे। मनोहर लाल ने कहा गजेंद्र सलूजा निरंतर जनता की समस्याएं से अवगत करवाते रहते तथा हल करवाते रहते है।इस  कार्यालय के माध्यम से मैं निरंतर अपने लोगों से जुड़ा रहता हु। मनोहर लाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सभी उचित समस्याएं का निदान हर हाल में किया जाएगा । उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद भी किया।
मनोहर लाल ने  निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार।अब पानीपत निकाय में भाजपा के सरकार बना कर इसे ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता  अभी से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में जुट जाएं।

Comments