Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बल प्रयोग सरकार की तानाशाही – सुखबीर मलिक 

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 22, 2024 Tags: , , , ,

(नोट : कंटेंट में प्रयोग की गयी वास्तविक तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं। कृपया अपने विवेक का उपयोग करें।) 

BOL PANIPAT : गत रात को आम आदमी पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  को गिरफ्तार कर लिया गया।  दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा व देशभर में अन्य कई जगह पर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में हरियाणा में  कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों  एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी अहिंसक  थे व शांति  से  प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते रहे इस दौरान अचानक बिना चेतावनी के पुलिस बल का प्रयोग किया गया।  वाटर कैनन भी चलाया गया।  अंधाधुंध लाठी बरसाई गई।  जिससे बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घायल हो गए मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को काफी  चोट आई।  अनुराग ढांडा के कान पर लाठी लगी और वे  लहूलुहान हो गए।सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता घायल हुए उनको कुरुक्षेत्र के अस्पताल पर ले जाया गया और उनका उपचार कराया गया।

इस प्रदर्शन में पानीपत जिला की तरफ से प्रदेश सहसचिव सुखबीर सिंह मलिक अपनी टीम के साथ शामिल हुए। उनको भी कई जगह पर लाठियां लगी प्रतिक्रिया देते हुए सुखबीर सिंह मलिक ने कहा यह तानाशाही की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा क्या अहिंसक रूप से प्रदर्शन करना क्या हमारे देश में असंवैधानिक है? हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं अपनी बात रखने और अहिंसक रूप से रोष प्रदर्शन करना हम लोगों का संवैधानिक अधिकार है।इसको रोकना तानाशाही मानी जाती है

आचार संहिता लगने के बावजूद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया।  अपने उद्देश्य को सफल करने के लिए सिटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना तानाशाही की पराकाष्ठा है। हम लोगों को ऐसा महसूस हो रहा है कि हम आपातकाल में जी रहे हैं।  देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में 10 साल होने को आए हैं सरकार ने कोई काम नहीं किया जिसके नाम पर वह वोट मांग सके। इसलिए विपक्ष की पार्टियों के खाते सीज़ करना, विपक्ष के  बड़े पदाधिकारियों  को फर्जी केस में जेल के अंदर करना केंद्र सरकार का चुनाव जीतने का तरीका  बन लिया है। उन्होंने बताया कि लाठीचार्ज के चलते पानीपत जिले के काफी कार्यकर्ता  घायल हुए हैं जिनमें मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि साक्षी गुप्ता एवं महिला प्रदेश सहसचिव रेनू राना है। सुखबीर मलिक के अलावा राजकुमार मुंडे प्यारेलाल गुप्ता राजवीर किसान होशियार सिंह संदीप मनचंदा मुकेश शर्मा वह बहुत से साथियों को चोटे आई।

Comments