13 अप्रैल 2022/दयाल सिंह स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वैसाखी उत्सव।
BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वैसाखी और डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर एवं मुख्याध्यापिका डांॅ. नीलम वत्स ने द्वारा किया गया।
विद्यार्थियों ने बड़े रंगा-रंग प्रोग्राम प्रस्तुत करके सभी के मन को मोह लिया। इस कार्यक्रम में कक्षा सातवीं की छात्रा आलया बजाज ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर कविता प्रस्तुत की। कक्षा नर्सरी से पाॅचवीं के छोटे-छोटे बच्चों ने भी विभिन्न प्रकार की वेषभूषा में लोक नृत्य से समारोह को चार चाँद लगा दिए।
कक्षा दूसरी रूबी की छात्रा हृदय ने बैसाखी के विशय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कक्षा पाँचवीं पर्ल की छात्रा अवन्तिका ने जलियावाला बाग हत्याकांड के शहीदों को याद किया और बैसाखी पर जानकारी देते हुए कहा कि बैसाखी को पंजाब में रबी की फसल पकने के बाद इस पर्व को मनाया जाता है जिसकी झलक उत्तर भारत में देखने को मिलती है और जिसे सभी धर्मों के लोग अपने-अपने ढंग से मनाते हैं लेकिन इस पर्व की उमंग विषेश कर पंजाबी समुदाय के लोगों मे अधिक देखने को मिलता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने वैसाखी के इस पावन अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी और अपने वक्तव्य में कहा कि वैसाखी का पर्व फसल पकने पर मनाया जाता है। किसान कड़ी मेहनत से खेतों में अन्न पैदा करता है। वह गर्मी , सर्दी और बरसात को सहकर अपनी फसल की रक्षा करता है और देश का पोषण करता है। किसान का परिश्रमयुक्त सादा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है। हमारे पर्व भाईचारे और प्रेम को बढावा देते हैं। कोई भी पर्व हमारी भारतीय संस्कृति की धरोहर है इसे हमें जीवित रखना चाहिए।
मंच का संचालन कक्षा नौंवी की छात्रा रूद्रा ने किया।

Comments